{"_id":"595295004f1c1b91278b457a","slug":"71498584320-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग के छापे, काले तेल की तीन अवैध फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम फ्लाइंग के छापे, काले तेल की तीन अवैध फैक्ट्री पकड़ी
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम फ्लाइंग के छापे, काले तेल की तीन अवैध फैक्ट्री पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/घरौंडा। सीएम प्लाइंग ने मंगलवार को करनाल समेत घरौंडा के कई जगहों पर छापेमारी की। प्लाइंग ने जहां करनाल के आईटीआई चौक के पास ओल्ड इंडस्ट्रियल इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में छापा मारकर 70 हजार लीटर काला तेल बरामद किया, वहीं घरौंडा में दो अवैध काले तेल की फैक्ट्री पकड़ी। करनाल में सदर बाजार व मोतीनगर से नकली कोल्ड ड्रिंक व चार लोगों को जुआ खेलते पकड़ा गया। साथ ही घरौंडा में मारे गए छापे में झोला छाप डॉक्टर को पकड़ा गया।
सीएम फ्लाइंग की टीम इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुबह के समय सबसे पहले आईटीआई चौक के पास एक फैक्ट्री में छापा मारा, जहां पर अवैध रूप से काले तेल का कारोबार चल रहा था। छापे के दौरान काले तेल की हेराफेरी व काला बाजारी करते हुए दो ट्रक, दर्जनों ड्रम व दो काले तेल से भरे टैंकर बरामद किए गए। जांच के दौरान फैक्ट्री से करीब 70 हजार लीटर काला तेल किया बरामद किया गया। पुलिस ने यहां से 5 लोगों को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ मोती नगर व सदर बाजार में छापा मारकर भारी मात्रा में नकली सोडा व कोल्ड ड्रिंक बरामद किया गया। इसके अलावा शहर से ही 4 लोगों को जुआ खेलते हुए भी पकड़ा गया। शहर में छापेमार कार्रवाई के साथ टीम ने घरौंडा में भी छापा मारा, यहां पर वार्ड नं. 9 में एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक का भंडाफोड़ हुआ। क्लीनिक से भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां व उपकरण बरामद हुए है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार झोलाछाप डॉक्टर बिना किसी कानूनी लाइसेंस के क्लीनिक चलाकर मरीजों के उपचार में अंग्रेजी दवाइयों का धड़ल्ले से प्रयोग कर रहा था। पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ड्रग इंस्पेक्टर गुरुचरण सिंह ने बताया कि सीएम फ्लाइंग के साथ क्लीनिक पर छापेमारी की गई है। जहां से दवाइयों की बड़ी खेप के इलावा कई तरह के डॉक्टरी उपकरण व कैनुला, ड्रिप व ग्लूकोज की बोतलें बरामद की हुई है। वहीं सीएम फ्लाइंग टीम इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड नं. 9 में एक डॉक्टर बिना लाइसेंस के कार्य रहा था। टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ छापेमारी की है। क्लीनिक से उपकरण व दवाइयां बरामद हुई हैं।
घरौंडा में पकड़ी काले तेल की दो फैक्ट्री
घरौंडा। सीएम फ्लाइंग ने कुटेल मार्ग व कोहंड-असंध मार्ग पर तारकोल बनाने वाली दो फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। फ्लाइंग ने मौके से सैकड़ों ड्रम नकली तारकोल, हजारों लीटर काला तेज व सैकड़ों कट्टे स्टोन पाउडर सहित फैक्ट्री में तीन कारिंदों को काबू किया है। फिलहाल, सीएम फ्लाइंग ने दोनों मामलों की कार्रवाई थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को सौंप दी है।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह सीएम फ्लाइंग टीम के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने स्थानीय इकाई के प्रदीप यादव, मदनलाल, संदीप कुमार व टीम सदस्य आनंद कुमार, तरुण कुमार के साथ कुटेल रोड पर बनी तारकोल की फैक्ट्री में छापेमारी की। जहां से फैक्ट्री मालिकों की ओर से तारकोल में स्टोन पाउडर व काला तेल मिलाने के गोरखधंधे को अंजाम दिया जा रहा था। फैक्ट्री से टीम ने 120 ड्रम तारकोल, 30 कट्टे स्टोन पाउडर, दो टैंकर व लगभग अढ़ाई हजार लीटर काला तेल पकड़ा है। साथ ही, टीम ने फैक्ट्री के दो कारिंदों नेपाल निवासी दुर्गेश व राजिंद्र को हिरासत में ले लिया। वहीं, कोहंड-असंध मार्ग पर बेगमपुर के नजदीक एक तारकोल फैक्ट्री में लगभग 600 कट्टे स्टोन पाउडर, 8 ड्रम तारकोल, एक टैंकर व लगभग 500 लीटर काले तेल के साथ कारिंदे राजू को हिरासत में लिया है। फ्लाइंग टीम ने कुटेल फैक्ट्री को मधुबन पुलिस व बेगमपुर फैक्ट्री को मुनक पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीएम फ्लाइंग टीम इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आज कुटेल व बेगमपुर के पास तारकोल फैक्ट्री में छापेमारी की है। दोनों फैक्ट्रियों से 128 ड्रम तारकोल, लगभग 630 कट्टे स्टोन पाउडर, तीन टैंकर, लगभग 3 हजार लीटर काले तेल सहित 3 कारिंदों नेपाल निवासी राजू, राजिंद्र व दुर्गेश को काबू किया है। दोनों मामलों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि बेगमपुर के नजदीक तारकोल फैक्ट्री में सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा है।