फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   70 thousand rupees cheated in the name of getting a job

Karnal News: नौकरी लगवाने के नाम पर 70 हजार रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:21 AM IST
विज्ञापन
70 thousand rupees cheated in the name of getting a job
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। नौकरी लगवाने का झांसा देकर 70 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का सदस्य बताया था। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। सदर थानाक्षेत्र के कैलाश गांव निवासी अमन पोरिया ने बताया कि वह मजदूरी करता है। जून 2022 को उसकी मुलाकात हांसी रोड इलाके के रहने वाले सुभाष गहलोत से हुई। आरोपी ने खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच का सदस्य बताया और करनाल में लैब अटेंडेंट के पद पर नौकरी देने का झांसा दिया। युवक आरोपी के झांसे में आ गया। आरोपी ने नौकरी लगवाने के लिए एक लाख रुपये मांगे। सितंबर माह में पीड़ित ने ब्याज पर 70 हजार रुपये लेकर आरोपी को दे दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने सप्ताह भर के भीतर नौकरी लगवाने का विश्वास दिलाया। जब नौकरी नहीं लगी तो पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। लेकिन आरोपी ने रुपये देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed