फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   70 kg stone fell on the bonnet of the car, the driver said, fell from the sky

कार के बोनट पर गिरा 70 किलो का पत्थर, ड्राइवर बोला, आसमान से आया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
70 kg stone fell on the bonnet of the car, the driver said, fell from the sky
घरौंडा/करनाल। घरौंडा में जीटी रोड स्थित ओवरब्रिज से गुजर रही एक स्कार्पियों कार पर अचानक करीब 70 किलो वजन का पत्थर आकर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार चालक ने पहले ही ब्रेक लगा दिए, पत्थर बोनट पर गिरा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गाड़ी में चार महिलाएं भी थीं।
विज्ञापन

कार चालक ने बताया कि उस समय आसपास कोई गाड़ी नहीं थी। यह पत्थर आसमान से गिरा है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पत्थर को देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि पत्थर कहां से आया था। पत्थर बजरी और सीमेंट का बना है।
विज्ञापन

कोहंड गांव के पूर्व सरपंच सुभाष शर्मा दोपहर को पानीपत में एक शादी समारोह में जा रहे थे। उनकी गाड़ी में परिवार की चार महिलाएं भी थीं। गाड़ी जैसे ही ओवरब्रिज से होती हुई घरौंडा बस स्टैंड के सामने पहुंची एक भारी पत्थर गाड़ी पर आ गिरा। सुभाष का दावा है कि उन्होंने करीब 25 से 30 फीट की ऊंचाई पर आसमान से पत्थर को अपनी ओर आते देखा था। यह देख उसने गाड़ी के ब्रेक लगा दिए। इसके बावजूद पत्थर उसकी गाड़ी के अगले हिस्से पर गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में मौजूद महिलाओं में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस भी ड्राइवर की बात सुनकर हैरान हो गई। लोग तरह-तरह के तर्क देने लगे। किसी ने कहा- किसी गाड़ी से कंक्रीट का पत्थर गिरा होगा। कोई बोला- पत्थर डिवाइडर की साइड में रखा होगा और किसी कारणवश लुढ़ककर सड़क पर आ गया होगा। ड्राइवर पत्थर को थाने में छोड़कर चला गया है। ड्राइवर का कहना था कि अगर ब्रेक लगाने में जरा भी देरी होती तो 70 किलो का पत्थर गाड़ी के बीचों-बीच गिरता और बड़ा हादसा हो सकता था। जिस समय पत्थर गिरा आसपास कोई वाहन नहीं था।

एनएच-44 पर स्कॉर्पियो कार पर पत्थर गिरने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पीसीआर को भेजा गया था। ड्राइवर ने जो बात कही है वह हैरान करने वाली है लेकिन इस संबंध में ड्राइवर की तरफ से कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि विषय जांच का है। शिकायत मिलने के बाद ही आगामी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
- सतीश कुमार, जांच अधिकारी घरौंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed