फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   60% of successful students are girls, while sons are the toppers.

Karnal News: सफल विद्यार्थियों में 60 फीसदी बेटियां, टॉपर बने बेटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
60% of successful students are girls, while sons are the toppers.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मिशन बुनियाद के पहले चरण का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। इस परीक्षा परिणाम में सफलता पाने वालों में 60 प्रतिशत बेटियां हैं, वहीं जिले में टॉप दो स्थान पर बेटे आए हैं।
26 दिसंबर को जिले से पहले चरण की परीक्षा में कुल 3460 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 1233 विद्यार्थी सफल हो पाए हैं। अब ये विद्यार्थी 30 जनवरी को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। दूसरा चरण पास करने वाले विद्यार्थियों का योजना के तहत नि:शुल्क कोचिंग के लिए चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ दीपक वर्मा के अनुसार, बुनियाद योजना के तहत कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले परीक्षार्थी चयनित होने पर दो साल के नि:शुल्क एनटीएसई, किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना व कक्षा 10वीं तक की प्रतियोगिताओं के लिए नि:शुल्क तैयारी करेंगे। विशेष शिक्षक इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे। करनाल में पांच केंद्र संचालित हैं। चयनित विद्यार्थियों के लिए पठन-पाठन सामग्री वर्दी यातायात सुविधाएं इत्यादि का प्रबंध विभाग की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अव्वल तीनों विद्यार्थी प्रदेश में भी छाए

जारी हुए परिणाम में खास बात यह भी है कि जिले में टॉप-3 पर आए विद्यार्थियों में दो बेटे हैं। पहले स्थान पर असंध के रक्षित हैं, इनकी प्रदेश में 84 रैंक है। दूसरा स्थान सिंघड़ा के अक्ष ने पाया है। इनकी स्टेट रैंक 111 है। खंड स्तर पर देखें तो सर्वाधिक 285 विद्यार्थी करनाल खंड से सफल हुए हैं। घरौंडा और इंद्री के 209-209 विद्यार्थियों ने बाजी मारी है।




खंड के अनुसार सफलता
खंड
सफल विद्यार्थी
असंध

183

घरौंडा

209

इंद्री

209

करनाल
285

नीलोखेड़ी
180

निसिंग

167


टॉप-3 विद्यार्थी
स्थान
नाम

स्कूल



स्टेट रैंक

प्रथम रक्षित
जीएसएसएस असंध

84

द्वितीय अक्ष
जीएमएस सिंघड़ा

111

तृतीय संजना कश्यप जीजीएसएसएस जुंडला
189





बॉक्स

टॉप-3 स्कूलों में दो घरौंडा के

स्थान
स्कूल



कुल पास विद्यार्थी

प्रथम जीजीएसएसएस घरौंडा
25

द्वितीय जीएमएसएसएसएस घरौंडा
24

तृतीय जीएमएसएसएसएस तरावड़ी
21



--------

बुनियाद पहले चरण के परीक्षा परिणाम में जिले के विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। जो विद्यार्थी पहले चरण में पास हुए हैं, वे अब दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। यह परीक्षा 30 जनवरी को होनी प्रस्तावित है। - रोहताश वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed