फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   5679 rupees froud

5679 रुपये की साइबर ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
5679 rupees froud
साइबर ठग नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। एक मोबाइल कंपनी के डिलीवरी ब्वाय ने पिज्जा खाने के लिए गूगल पर सर्च किया और पिज्जा मास्टर की साइट से एक मोबाइल नंबर पर कॉल कर दी और साइबर ठगों के जाल में फंस गया। ऑर्डर करने के बाद साइबर ठगों ने उसे डिलीवरी चार्ज का बहाना बनाकर ऑनलाइन पेमेंट करने को कहा और ठगों ने अलग अलग समय में उसके खाते से 5679 रुपये निकाल लिए। पुलिस को दी शिकायत में इंद्रा कॉलोनी निवासी विकास ने बताया कि वह सैमसंग कंपनी में डिलीवरी ब्वाय है। 5 मई को लॉक डाउन के चलते उसने ऑनलाइन पिज्जा ऑर्डर करने के लिए गूगल पर पिज्जा मास्टर करनाल के नाम से सर्च किया तो वहां एक नंबर आया उस पर कॉल की और पिज्जा ऑर्डर कर दिया। वह व्यक्ति बोला की आपका ऑर्डर 100 रुपये का है। आपको पेटीएम लिंक से पेमेंट करनी होगी। वह उस आरोपी के जाल में फंस गया और उसने एक लिंक उसके पास भेजा जिससे एक एप डाउनलोड हो गया और फिर खाते से अलग अलग समय में 5679 रुपये कट गए। घटना के बाद वह मोबाइल लेकर थाना में पहुंचा, लेकिन वहां पुलिस ने एक्शन नहीं लिया। इसके बाद उसने एसपी को शिकायत दी। तब जाकर साइबर क्राइम थाना में यह मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed