{"_id":"625887d1ac873c6393377416","slug":"523-patients-underwent-health-check-up-treatment-was-done-in-three-methods-karnal-news-knl104972384","type":"story","status":"publish","title_hn":"523 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य जांच, तीन पद्धतियों में हुआ इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
523 मरीजों ने कराई स्वास्थ्य जांच, तीन पद्धतियों में हुआ इलाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आयुष विभाग और अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से वीरवार को दो आयुष चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों में 523 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराई। बीमारी के आधार पर मरीजों का आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी पद्धति से इलाज किया गया। शिविरों में मरीजों को चिकित्सकों ने स्वस्थ रहने का परामर्श और निशुल्क दवाएं भी दीं। दोनों जगह लगे शिविर की अध्यक्षता जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ब्रह्म शर्मा ने की।
डॉ. आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सुबह के समय अभेद शक्ति सदन स्कूल गोशाला रोड पर और दोपहर बाद छत्रपति शिवाजी संस्कार केंद्र सेक्टर-32 में शिविर लगाया गया। सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक स्कूल में लगे शिविर में कुल 294 मरीजों ने जांच कराई। यहां सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्गी ने मुख्यातिथि के रूप में और पार्षद मेघा भंडारी ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं सेक्टर-32 में दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक लगे शिविर में कुल 229 मरीजों की जांच हुई। यहां मुख्यातिथि के रूप में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला पहुंचे। सभी ने सर्वप्रथम धनवंतरी भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद बाबा साहिब के चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। इसके बाद पौधरोपण भी किया। शिविर में स्कूल निदेशिका समता शर्मा और प्रिंसिपल पूजा वेद का विशेष सहयोग रहा।
तीनों पद्धतियों के 22 डॉक्टरों ने दी सेवाएं
शिविर में आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और यूनानी पद्धति के 22 डॉक्टरों और अन्य स्टाफ ने सेवाएं दी। इनमें डॉ. अनिल दत्त, डॉ. नितिन, डॉ. मिनाक्षी, डॉ. अमनदीप, डॉ. अमित पुंज, डॉ. राम अवतार सिंह, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. संजीव, डॉ. संदीप, डॉ. राकेश, डॉ. प्रिंसी, डॉ. सतीश, डॉ. सुनील, डॉ. चांद, डॉ. पूनम, डॉ. एकता, डॉ. प्रियंका, डॉ. धर्मवीर, डॉ. भावना, डॉ. अंजना, डॉ. शीतल, डॉ. विनोद गुप्ता, फार्मासिस्ट नरेश कुमार, रिंकू, संगीता, पूनम, जोगिंद्र, दीपक, मुकेश, अंजू, राकेश और आशीष शामिल हैं।
विज्ञापन
आयुष प्रणाली प्रकृति पर निर्भर
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. ब्रह्म शर्मा ने बताया कि जनसाधारण के स्वास्थ्य की रक्षा करने के उद्देश्य और आयुर्वेद के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शिविर का आयोजन किया। आयुष प्रणाली प्रकृति पर निर्भर है। इसे अपनाना चाहिए।
पौधा भेंटकर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनिया ने बताया कि सभी स्वस्थ रहें, इसके लिए शिविरों में जांच कराने वाले मरीजों को मेडिसन प्लांट भेंट करके सम्मानित किया गया। इनमें आंवला, नीम, अमरूद, कढ़ी पत्ता और ब्रहमी के पौधे शामिल हैं।
जरूरतमंद लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ
स्कूल की निदेशक समता शर्मा का कहाना है कि सभी को मानवता की सेवा के लिए आगे रहना चाहिए। शिविर लगाना अच्छा प्रयास है। कई जरूरतमंद लोग लाभान्वित हुए और स्वास्थ्य लाभ मिला।
बीमारियों से बचने के लिए पानी ज्यादा पीयें
आयुर्वेदिक डॉक्टर अमनदीप कौर ने बताया कि स्किन और जोड़ों के दर्द के ज्यादा मरीज आए। गर्मी के इस मौसम में तला हुआ और बाहर का खाने से बचें। पानी ज्यादा पीयें। पानी की कमी के कारण स्किन के रोग होते हैं। दिनचर्या में योग को भी जरूर शामिल करें।
काफी समय से ली दवाएं नहीं मिला आराम
बजीदा निवासी सोनिया ने पेट दर्द की समस्या का इलाज कराया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आयुर्वेदिक दवाएं दीं। शिविर के लिए उन्होंने आयुष विभाग का आभार जताया। वे कई डॉक्टरों को चेकअप करा चुकी हैं। काफी समय से दवाएं ले रही थी, लेकिन आराम नहीं आ रहा था।
डॉक्टरों ने की जांच
जुंडला गेट निवासी दीपा ने बताया कि उन्हें स्किन की समस्या है। समाचार पत्र के माध्यम से शिविर लगने की जानकारी मिली। डॉक्टरों ने अच्छे से जांच की और दवा दी। उम्मीद है उन्हें अब आराम मिलेगा। उन्होंने चिकित्सकों का धन्यवाद भी किया।