फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   111 वर्ष के राजाराम, 105 की चंद्र देवी सहित

111 वर्ष के राजाराम, 105 की चंद्र देवी सहित

Mon, 18 Mar 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
111 वर्ष के राजाराम, 105 की चंद्र देवी सहित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। श्री विश्वकर्मा पांचाल समाज जागृति मिशन के तहत मानव सेवा संघ करनाल में आयोजित कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों बुजुर्ग लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सबसे अधिक उम्र के बुजुर्ग उचाना गांव से राजाराम पांचाल पहुंचे, इनकी उम्र 111 वर्ष थी। वहीं मोहिदीनपुर निवासी 105 वर्षीय चन्द्र देवी, सोना देवी आदि को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सुभाष पांचाल नरूखेड़ी, पूर्व प्रधान नरेश पांचाल, वर्तमान प्रधान शिवकुमार पांचाल, पांचाल युवा संगठन के प्रधान रामेहर पांचाल को भी आयोजकों की तरफ से सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम में पांचाल समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि इंद्रजीत सिंह, ऑल इंडिया विश्वकर्मा समाज अध्यक्ष द्वारा समस्त पांचाल समाज को इस प्रोग्राम के लिए बधाई दी और समाज को एकजुट होकर भाईचारे को बढ़ाने की बात कही। प्रोग्राम के अंत में प्रोग्राम संयोजक लाभ सिंह आर्य, राममेहर पांचाल, संजय पांचाल, गोपी पांचाल, नीरज पांचाल, सचिन पांचाल, सतबीर पांचाल, हिंदू अरुण, नरेश पांचाल उचानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed