{"_id":"5a4144324f1c1b001c8bae82","slug":"51514226738-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित नहीं किया तो सरकार के खिलाफ होगा आंदोलन : अतिथि अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित नहीं किया तो सरकार के खिलाफ होगा आंदोलन : अतिथि अध्यापक
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियमित नहीं किया तो करेंगे आंदोलन : अतिथि अध्यापक
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
अतिथि अध्यापकों ने भाजपा सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में सीएम सिटी में डेरा डाला हुआ है। अध्यापकों की मांग है कि उन्हें जल्द से जल्द नियमित किया जाए, अगर सरकार ने ऐसा नहीं किया तो वह बड़ा आंदोलन छेड़ देंगे और इस दौरान कोई अप्रिय घटना हुई तो सरकार उसके लिए जिम्मेदार होगी। पीड़ित अध्यापक अब कोई भी कदम उठाने से गुरेज नहीं करेंगे। सोमवार को महापड़ाव के 55वें दिन कैथल ब्लाक से जितेंद्र की अध्यक्षता में ऋषिपाल सिंह, अश्विनी कुमार, महेंद्र पाल व राजेश कुमार धरने पर बैठे। बड़ी संख्या में कच्चे कर्मचारी अध्यापकों को समर्थन देने पहुंचे। इस मौके पर जिला प्रधान राजकुमार ने कहा कि सरकार कुंभकर्णी नींद से जागे और जल्द से जल्द सभी अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए। अतिथि अध्यापकों को भाजपा नेताओं ने सरकार आते ही एक कलम से पक्का करने का वादा किया था। अब सरकार वादे भूल गई है। अतिथि अध्यापकों को उनका हक मिलना चाहिए। गेस्ट टीचर ने भाजपा की सरकार बनाने में अहम भूमिका अदा की थी, क्योंकि भाजपा नेताओं ने यह दावा किया था कि भाजपा में गेस्ट टीचरों को पक्का किया जाएगा। सरकार वादाखिलाफी बंद करे और वादे को पूरा करे।