फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   5100 TB patients found in one year, half re5100 TB patients found in one year, half recoveredcovered

Karnal News: एक साल में मिले 5100 टीबी मरीज, आधे हुए ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
5100 TB patients found in one year, half re5100 TB patients found in one year, half recoveredcovered
- अभी भी 2532 मरीजों का चल रहा इलाज, स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कर रहीं स्क्रीनिंग
विज्ञापन

राकेश चौहान
करनाल। टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सतर्क नजर आ रहा है। वर्ष 2024 में विभाग की टीमों ने टीबी के करीब 5100 मरीजों को तलाश किया है। इनमें से 2568 मरीज ठीक हो गए हैं और अभी 2532 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं वर्ष 2023 की अपेक्षा वर्ष 2024 में 32 मरीज कम मिले हैं।
इस वर्ष जिले को टीबी मुक्त करने का स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य है। इसके लिए विभाग की ओर से निक्षय 100 दिन का शिविर अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें चार वैन घर-घर जाकर मरीजों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। उप-सिविल सर्जन डॉ. सिम्मी कपूर ने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है, जो शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है मगर मुख्यतः यह फेफड़ों को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

यह संक्रमित व्यक्ति के खांसने छींकने व थूकने से फैलता है। यदि समय पर जांच व इलाज शुरू न किया जाए तो एक टीबी का मरीज 10-15 व्यक्तियों को टीबी की बीमारी दे सकता है। करनाल जिले में छह क्षय रोग विभाग हैं तथा 15 जगह बलगम जांच केंद्र हैं, जहां पर मरीजों के बलगम की निशुल्क जांच की जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


---
टीबी के लक्षण
- दो सप्ताह से ज्यादा खांसी हो।
- शाम के समय बुखार आता हो।
- खांसते समय बलगम में खून आता हो।
- छाती में दर्द होता हो या सांस फूलती हो।
- भूख और वजन कम हो रहा हो।
- रात के समय पसीना आता हो।
- गर्दन या बगल में गांठें हो।

--
वर्ष
टीबी मरीज
2019
3854
2020
4312
2021
4274
2022
4507
2023
5132
--
मरीज को हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये
सरकार ने निक्षय पोषण योजना (एनपीवाई) के माध्यम से पोषण सहायता की राशि को 500 रुपये से बढ़ाकर एक हजार रुपये प्रति माह कर दिया है। इसका लाभ सभी नए और पुराने मरीजों को मिलेगा, जो मरीज टीबी पॉजिटिव मिलता है। उसे यह राशि दी जाएगी। इसके साथ ही मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर, मरीज की जानकारी देने वाले व मरीज की देखभाल करने व दवा देने वाली आशा वर्कर को भी 500 रुपये प्रति मरीज सरकार की ओर से दिए जाते हैं।


वर्जन
किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण पाए जाते हैं तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच व इलाज करवाए। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी से संबंधित मरीजों का इलाज निशुल्क है। भारत सरकार ने टीबी को नोटिफाइबल डिजीज घोषित किया है। इसके अंतर्गत सभी प्राइवेट अस्पतालों, क्लीनिक व लैब को टीबी के मरीज की जानकारी देनी आवश्यक है। जिले को टीबी मुक्त करने के लिए विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं।
- डॉ. सिम्मी कपूर, उप-सिविल सर्जन करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed