{"_id":"579510a64f1c1b6106c4c3ea","slug":"51-lakhs-prize-nasimuddin-sidhiki-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसीमुद्दीन सिद्दिकी का सिर लाने पर मिलेगा 51 लाख का इनाम : गोंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसीमुद्दीन सिद्दिकी का सिर लाने पर मिलेगा 51 लाख का इनाम : गोंदर
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ शहर के गुरुद्वारा चौक पर क्षेत्र के लोगों ने बसपा सुप्रीमो मायावती और पार्टी नेता नसीमुद्दीन सिद्दिकी का पुतला फूंका। हिंदू संगठन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश सोनी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भूपेश सोनी ने कहा कि 12 साल की हिंदू लड़की के विषय में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग गलत है। इसे हिंदू समाज सहन नहीं करेगा। ऐसे शब्द बोलने वालों को मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इस मौके पर यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष विनोद राणा गोंदर ने दावा किया है कि जो नसीमुद्दीन सिद्दिकी का सिर लाएगा उसे 51 लाख का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर स्वाती सिंह और उसके परिवार को किसी प्रकार की हानि होती है तो पूरा हिंदू समाज इसका जवाब देगा। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष विनोद राणा गोंदर ने कहा कि आंदोलन की शुरुआत उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली से हो चुकी है। इसी मामले में यदि कोई अभद्र घटना होती है तो इसकी जिम्मेदार मायावती होंगी। उन्होंने दावा किया है कि नसीमुद्दीन सिद्दिकी का सिर लाने पर 51 लाख का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई को करनाल में डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस मौके पर साहब सिंह, नरेंद्र शर्मा, जयभगवान गोयल, रोहित भल्ला, दीपक सोनी, निशांत राणा, पलविंद्र राणा, प्रमोद कुमार, विकी, राहुल, जानु उपल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन