फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   50 thousand robbery in a petrol pump

पेट्रोल पंप के सेल्समैन से छीने 50 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
50 thousand robbery in a petrol pump
दो कार सवार बदमाश दिनदहाड़े पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 50 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बावजूद पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है। बदमाशों ने छुट्टे भागने के बाद यह लूटपाट की।
विज्ञापन

घटना इंद्री क्षेत्र में करनाल यमुनानगर स्टेट हाईवे पर गांव नौरता के पास हुई। यहां अर्बन एस्टेट करनाल निवासी विजय गोयत का इंडियन ऑयल शुभ फिलिंग स्टेशन नाम से पेट्रोल पंप है। पंपस्वामी ने मंगलवार की शाम करीब 4 बजे पंप पर क्रेटा गाड़ी आई और चालक ने 3250 का पेट्रोल डलवाया। जब सेल्समैन अनुज ने गाड़ी में पेट्रोल डालने के बाद रुपये मांगे तो गाड़ी चालक ने छुट्टे रुपये की डिमांड की। इस पर अनुज ने छुट्टे रुपये देने के लिए जेब सेे रुपये निकाले तभी गाड़ी चालक ने अपने साथी के साथ उस पर हमला कर दिया और हाथ से बैग लूटकर फरार हो गए। इसमें करीब 50 हजार रुपये थे। इसके बाद सेल्समैन ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने बदमाशों की कार का पीछा भी किया लेकिन वे हाथ नहीं लगे। पुलिस को उसी समय लूट की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की पर अभी तक नतीजा सिफर है।
विज्ञापन

सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बढ़ाए गश्त
पेट्रोल पंप मालिक विजय गोयत ने बताया कि क्रेटा गाड़ी में सवार दोनों बदमाश इंद्री की तरफ से आए थे। लूट के बाद करनाल की तरफ चले गए। उस समय पंप पर मैनेजर राहुल भी मौजूद थे परंतु वह अपने काम में व्यस्त थे। स्टेट हाईवे पर कई पेट्रोल पंप हैं इसलिए पुलिस को सुरक्षा के लिहाज से गश्त बढ़ानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी कर घटना अंजाम, नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे
शहर में चर्चा है कि जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है, उससे साफ है कि आरोपियों ने पहले पेट्रोल पंप की रेकी की होगी। यह पेट्रोल पंप निर्माणाधीन है। इस कारण अभी यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए हैं। आरोपी यह बात पहले से जानते थे कि वे पकड़ में नहीं आएंगे।
पेट्रोल पंप के सेल्समैन के साथ हुईं वारदातें
-11 अप्रैल को घरौंडा पेट्रोल पंप के सेल्समैन से पिस्तौल के बल पर 1500 रुपये लूटे गए।
-12 अप्रैल को जीटी रोड पर कर्ण लेक के समीप पेट्रोल पंप के दो सेल्समैन से बाइक सवार तीन बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर 15.35 लाख रुपये लूटे थे।
-25 जुलाई 2019 को बाइक सवार तीन बदमाशों ने सेक्टर-4 स्थित सक्षम पेट्रोल पंप के सेल्समैन पर पिस्तौल तानकर 22 हजार रुपयों से भरा बैग लूटा था। भागते हुए बाइक सवार एक बदमाश ने ताबड़तोड़ तीन फायर किए, उनमें से एक गोली वहां खड़े ट्रक ड्राइवर अभिमन्यु की टांग में लगी थी।
-15 सितंबर 2019 निसिंग स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर पिस्तौल के बल पर रात के समय तीन सेल्समैन से बाइक सवार बदमाश करीब एक लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गया था। बदमाश ने हवाई फायर भी किया था।

जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे सभी आरोपी
इस मामले में थाना प्रबंधक सतपाल सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले के हर एंगल से जांच की जा रही है। आस पास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed