{"_id":"6439c354badc39c5740e7196","slug":"50-new-cases-of-corona-were-found-in-a-day-karnal-news-c-18-knl1031-91648-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एक दिन में कोरोना के नए 50 केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एक दिन में कोरोना के नए 50 केस मिले
विज्ञापन
करनाल। जिले में शुक्रवार को कोरोना के 50 नए केस मिले हैं, जबकि 21 मरीजों ने महामारी को मात दी। जिले में अब तक 10,82,861 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से अब 50,160 पॉजिटिव केस सामने आए थे और 49,397 मरीज ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान लिए गए 280 सैंपल में से 50 केस पॉजिटिव आए है। ऐसे में जिले में अब कोरोना के 161 सक्रिय केस हैं। संक्रमित मरीजों में से एक को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और अन्य मरीजों को होम आइसोलेट किया गया। ये जानकारी सिविल सर्जन डॉ. योगेश कुमार ने दी है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार को 50 नए केस मिलने के बाद सक्रिय केसों की संख्या 161 हो गई हैं। ऐसे में लापरवाही लोगों की जान आफत में डाल सकती है। लोग बाजारों समेत सभी सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। इससे कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील कर रहा है। इसके बावजूद शहर और कस्बों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। वहीं शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा है। लापरवाह लोग अपने साथ दूसरों को भी खतरे में डाल सकते हैं। इतना ही नहीं नागरिक अस्पताल में पहुंचने वाले मरीज व उनके तीमारदारों के चेहरे पर भी मास्क दिखाई नहीं देता।
कल्पना चावला में गार्ड मरीजों को दे रहे मास्क
कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने कोरोना महामारी को देखते हुए ओपीडी से लेकर आईपीडी और इमरजेंसी तक में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों के हाथों को सैनेटाइज कर उन्हें मास्क दे रहे है। जिससे अस्पताल परिसर में किसी भी तरह से मरीजों से डॉक्टरों को कोरोना से बचाया जा सकें। वहीं इस समय सभी तरह की ओपीडी सुचारु रूप से चलती रहे और मरीजों को बेरोकटोक इलाज मुहैया कराया जा सकें।