{"_id":"6998b607b7ffb66ec10c136a","slug":"50-beneficiaries-of-pradhan-mantri-surya-yojana-will-receive-subsidy-cheques-tomorrow-karnal-news-c-18-knl1018-850107-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रधानमंत्री सूर्य योजना के 50 लाभार्थियों को कल मिलेंगे सब्सिडी चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रधानमंत्री सूर्य योजना के 50 लाभार्थियों को कल मिलेंगे सब्सिडी चेक
Sat, 21 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
घरौंडा। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्य योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से जारी की गई करीब 25 लाख रुपये की सब्सिडी राशि के चेक 22 फरवरी को वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम कार्यालय, घरौंडा में होगा। इसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण मुख्य अतिथि रहेंगे और करीब 50 लाभार्थियों को सब्सिडी के चेक वितरित करेंगे। निगम के एसडीओ दीपक कुमार ने बताया कि योजना के तहत सोलर लाइट व सोलर सिस्टम लगाने पर प्रदेश सरकार की ओर से प्रति लाभार्थी 50 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन