फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   5 year child died in a road accident

दुर्घटना में 5 साल की बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
5 year child died in a road accident
गांव अमूपुर गुरुद्वारे के समीप एक पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार मामा और दो भांजियों को टक्कर मार दी। मामा उनको गांव अमूपुर छोड़ने जा रहा था। उसके साथ भतीजा भी था। इस हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। गांव ब्रास निवासी बाइक सवार मामा जयनारायण ने बताया कि उसके यहां दो भांजियां 5 साल की काजल और सात साल की प्रिया आई थीं। दोनों बच्चियों की माता का कई साल पहले निधन हो चुका है। गांव अमूपुर में इन बच्चियों की बुआ रहती है, उसने ही इन्हें अपने पास बुलाया था। मंगलवार को मैं और मेरा भतीजा कर्मबीर बाइक पर दोनों को गांव अमूपुर छोड़ने जा रहे थे। अमूपुर गुरुद्वारे के समीप एक पिकअप चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। इस दौरान पांच साल की काजल की मौत हो गई और वे तीनों घायल हो गए। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed