फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   5.35 lakh lost on the pretext of getting a government job

सरकारी नौकरी लगवाने के बहाने 5.35 लाख रुपये की चपत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
5.35 lakh lost on the pretext of getting a government job
असंध। वार्ड 15 के एक युवक से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उकलाना मंडी निवासी एक व्यक्ति ने 5 लाख 35 हजार रुपये ठग लिए। नौकरी नहीं लगने पर आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने 5 चेक दे दिए और कहा कि जब वह खाते में रुपये डालेगा उसके बाद ही चेक लगाना। अब आरोपी उल्टा उसे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने युवक की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

खजानी देवी ने एसपी को शिकायत देकर बताया कि उकलाना मंडी वासी आरोपी रघबीर सिंह करीब दो वर्ष पूर्व उसके बेटे पलविंद्र सिंह को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख 35 हजार रुपसे लेकर गया था लेकिन दो वर्ष बाद भी नौकरी नहीं लगी। जब रुपयेे वापस मांगे तो आरोपी ने उसके बेटे के नाम के 5 चेक दे दिए और कहा कि जब वह अपने खाते में रुपये जमा करवाएगा फिर चेक लगा लेना लेकिन बार-बार कहने के बाद भी खाते में रुपये जमा नहीं करवाए। जब आरोपी के घर जाकर खाते में रुपये जमा करवाने को कहा तो उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की वहीं उन्हें किसी केस में फंसाने की धमकी दी। थाना प्रभारी कमलदीप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed