फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   494 defeated the epidemic, one died, 215 infected

494 ने महामारी को दी मात, एक की मौत, 215 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
494 defeated the epidemic, one died, 215 infected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना संक्रमितों की संख्या तो कुछ कम होने लगी है लेकिन मौत का आंकड़ा नहीं घट रहा। शुक्रवार को 215 नए केस आए। जबकि एक मरीज की मौत हो गई है। राहत की बात है कि 494 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए हैं। अब तक जिले में 579 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना के 1473 सक्रिय केस हैं। जिला जेल में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मिले पॉजिटिव केसों में 20 कैदी भी संक्रमित हैं। सीएमओ डॉ. योगेश कुमार के अनुसार पिछले 24 घंटे में 2175 सैंपल लिए गए। जिले में अब तक 688375 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक 47127 पॉजिटिव केस सामने आए थे, जिनमें से 45075 मरीज ठीक होकर घर चले गए।

डॉक्टर भी हो रहे संक्रमित
कोरोना से डॉक्टर भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। शुक्रवार को तीन डॉक्टर पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक डॉक्टर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज का है। 25 विद्यार्थी, दो अध्यापक, दो बैंक कर्मी, स्टाफ नर्स, पलंबर, एनडीआरआई कर्मी, मेडिकल कॉलेज के तीन कर्मी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पॉजिटिव केसों में 187 को होम आइसोलेट किया गया है। दो मेडिकल कॉलेज में दाखिल हैं। दो प्राइवेट अस्पताल व 20 जिला जेल में आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed