फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाओं को नहीं करना होगा इंतजार

अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाओं को नहीं करना होगा इंतजार

Tue, 29 Aug 2017 11:00 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाओं को नहीं करना होगा इंतजार
अल्ट्रासाउंड के लिए महिलाओं को नहीं करना होगा इंतजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गर्भवति महिलाओं को लेकर सीएम सिटी की सबसे बड़ी समस्या अल्ट्रासाउंड को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने ठोस समाधान किया है। मेडिकल कालेज में आ रही परेशानियों को देखते हुए सीएमओ डा. योगेश शर्मा के प्रयास से स्वास्थ्य विभाग ने जिले के 19 निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों से अनुबंध किया है। 17 से 19 सप्ताह की गर्भवती की महिला इन निजी सेंटरों के एक बार निशुल्क अल्ट्रासाउंड टेस्ट करा सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग बाद में इन अस्पतालों को अपने पास से सरकारी रेट पर अल्ट्रासाउंड का पैसा भुगतान करेगा। साथ ही अब गर्भवती महिलाएं हर माह के 9 तारीख को किसी भी प्राइवेट अस्पताल में जाकर फ्री में अपना चेकअप भी करा सकेंगी। इसको लेकर सीएमओ डा. योगेश शर्मा बकाया निजी अस्पतालों संचालकों की बैठक ले चुके हैं और सभी अस्पताल व सेंटर संचालकों ने इसके लिए अनुमति जता दी है।
बता दें कि सीएम सिटी में अभी सबसे ज्यादा परेशानी अल्ट्रासाउंड को लेकर है। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए रात से ही लाइन लगा कर खड़े हो जाते हैं। कई-कई दिन तक महिलाएं टेस्ट के लिए चक्कर काटती हैं। इतना नहीं महिलाएं इस समस्या को लेकर2 जाम लगा चुकी हैं और प्रदर्शन भी कर चुकी हैं। इसकी शिकायत सीएम मनोहर लाल खट्टर तक से की जा चुकी है। बावजूद इसके आज तक इस समस्या का ठोस समाधान नहीं हो सका था। आंकड़ों की बात करें तो मेडिकल कॉलेज में हर माह करीब 2500 गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए आती हैं। इस हिसाब से प्रतिदिन करीब 85 महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए रात से ही मेडिकल कॉलेज में लाइन लगा कर खड़ी होती हैं, लेकिन यहां पर प्रतिदिन सिर्फ 20 से 25 गर्भवती महिलाओं का ही अल्ट्रासाउंड हो पाता है।
विज्ञापन

बॉक्स
पीएचसी व सीएचसी से मिलेगी पर्ची
स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों में फ्री अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू कर दी है। इसका फायदा उठाने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपने नजदीकी प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होगा। वहां पर सरकारी डॉक्टर महिलाओं का चेकअप कर पास मौजूद उस निजी अस्पताल का पर्ची काट कर देंगे, जिसका स्वास्थ्य विभाग के साथ अनुबंध हुआ है। यहां पर महिला को पहुंच कर अल्ट्रासाउंड कर सिर्फ रिपोर्ट लेकर आना होगा। इसका पेमेंट बाद में स्वास्थ्य विभाग करेगा। विभाग इस बात पर भी विचार कर रहा है कि गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस से अल्ट्रासाउंड टेस्ट के लिए लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
9 तारीख को गर्भवती महिलाएं कहीं भी करा सकेंगी चेकअप
प्रधानमंत्री मातृत्व योजना को बढ़ावा देते हुए सीएमओ डा. योगेश शर्मा ने इसके लिए सरकारी अस्पतालों के साथ साथ निजी अस्पतालों को भी जोड़ा है। अब गर्भवती महिलाएं हर माह की 9 तारीख को जिले के 33 निजी अस्पतालों में जाकर अपना स्वास्थ्य चेकअप करा सकेंगी। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी निजी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिया गया है। इसमें बताया गया है कि वे केंद्र सरकार के स्वास्थ्य सुविधाओं के अनुसार हर माह के 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य चेकअप करने के लिए बाध्य हैं।

गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने के लिए 19 निजी अस्पतालों के साथ अनुबंध किया गया है। इन अस्पतालों में जाकर महिलाएं फ्री में अल्ट्रासाउंड करा सकेंगी, उन्हें अब सरकारी अस्पताल में लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, निजी अस्पतालों में हर माह की की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं का निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप किया जाएगा। उम्मीद है कि इससे महिलाओं की काफी हद तक समस्या का समाधान होगा।
- डा. योगेश शर्मा, सीएमओ, करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed