{"_id":"5f33078a8ebc3e3cc77e4133","slug":"38-corona-positive-arives-in-a-day-karnal-news-knl404176105","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन में आए कोरोना के 38 केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन में आए कोरोना के 38 केस
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को जिले में 38 नये कोरोना पाजिटिव मिल हैं। इनमें से एक वकील, डाक्टर, रुतबा बैंक्वेट हाल का मैनेजर, पांच विद्यार्थी, तीन पेंटर, एक ड्राई क्लीनर और सीआईए थ्री द्वारा काबू किया गया एक आरोपी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना पाजिटिव मिलने वालों की संख्या 1371 तक पहुंच गयी है। इनमें से 284 केस एक्टिव हैं, जबकि 1074 मरीज ठीक होकर अपने घर चले गए हैं।
सिविल सर्जन डा. योगेश शर्मा के अनुसार 38 केस में से 9 एंटीजेन टेस्ट से तथा 29 केस आरटीपीसीआर से पाए गए हैं। नये केसों में ज्यादातर लोकल स्तर पर एक दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित पाये गए हैं। नीलोखेड़ी की किसान बस्ती से सात, आरके पुरम गली नंबर 8 से सात, इंद्री के गांव गुमटो से दो, अशोक नगर की गली नंबर 5 से तीन पेंटर, कृष्णा कालोनी से एडवोकेट, मोती नगर निवासी रूतबा का मैनेजर, गांव सांभली से एक महिला, गोशाला रोड करनाल से एक, लिबर्टी घरौंडा से एक, मोहड़ी जागीर से एक महिला, उत्तम कालोनी फूसगढ़ से एक, सिद्धपुर निवासी अल्फा सिटी निवासी युवक, कमांडो काप्लेक्स नेवल से एक रूम सर्विस करने वाला 26 साल का युवक पाजिटिव पाया गया है। खास बात ये है कि घरों में ही रहने वाली 8 महिलाएं संक्रमित मिली हैं। फूसगढ़ निवासी आरएमपी डाक्टर भी संक्रमित मिला है। ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी मरीजों को कल्पना चावला मेडिकल कालेज में दाखिल कराया गया, जहां से बिना लक्षण वाले मरीजों को नीलोखेड़ी स्थित कोविड केयर सेंटर में दाखिल करा दिया गया।