फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   38,300 hectares of maize Lhlhaaga

38300 हेक्टेयर में लहलहाएगा मक्का

Fri, 04 Jul 2014 12:16 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Fri, 04 Jul 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से धान के बजाय मक्का की बिजाई पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
हरियाणा के दस जिलों में मक्का बिजाई का टारगेट 38300 हेक्टेयर तय किया गया है।

जिले के हिसाब से देखा जाए तो सबसे अधिक टारगेट 7660 हेक्टेयर करनाल जिले का है जो अन्य जिलों से कहीं अधिक है। विशेषज्ञों के अनुसार मक्का की बिजाई करने से एक तो पानी की बचत होती है और दूसरा उर्वरा शक्ति बढ़ती है। विभाग की ओर से किसान को प्रति एकड़ 1800 रुपये की अनुदान राशि दी जा रही है। एक किसान पांच एकड़ तक मक्का की बिजाई कर सकता है।

इसमें एक हजार रुपये मक्का के बीज व आठ सौ रुपये दवा के लिए दिए जा रहे हैं। किसान बाहर से बीज व दवा खरीद कर संबंधित एडीओ के पास बिल जमा करवाना है और उसके पंद्रह दिन के अंदर बिल पास कर दिया जाएगा।

दस जिले में खर्च होंगे 1915 लाख
प्रदेश में मक्का की बिजाई के लिए विभाग की ओर से दस जिलों का खर्च 1915 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। करनाल जिले में 383 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग की ओर से किसानों को मक्का की बिजाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इन दवाओं का करें प्रयोग
मक्का को बीमारी से बचाने के लिए एट्रेजाइन 500 ग्राम, मैनकोजेब 500 ग्राम व आर्गेनिक मेन्यूर डालना है। ये सभी दवाएं हैफेड से प्राप्त कर सकते हैं और इसका बिल संबंधित एडीओ के पास जमा करवा कर पास करवा सकते हैं।

जुलाई माह में करें बिजाई
जिला उप निदेशक कृषि विभाग डॉ. पवन कुमार ने बताया कि 25 जुलाई तक किसान मक्का की बिजाई कर सकते हैं। एक एकड़ में आठ किलो बीज डालना चाहिए। बिजाई करते समय पौधे से पौधे की दूरी 22 सेंटी मीटर दूरी होनी चाहिए। एक पौधे को अच्छी हवा व खुराक मिलेगी तो पैदावार भी अधिक होगी। विभाग की ओर से मक्का की बिजाई के लिए प्रेरित किया जा रहा है और भू जल स्तर को सुधारने के पूर जोर प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश के दस जिलों का लक्ष्य
जिला          लक्ष्य हेक्टेयर में           खर्च लाखों में
करनाल             7660                   383.00
विज्ञापन

अंबाला             6385                   319.25
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना नगर         3830                    191.50
कुरुक्षेत्र            5105                    255.25
जींद                 3830                     191.50
पानीपत              2555                     127.75
सोनीपत              3830                     191.50
सिरसा               640                        32.00
फतेहाबाद         735                        31.75
कैथल               3830                       191.50

कुल                38300                      1915.00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed