{"_id":"b95b09c81993f5f63756d79a9468d62c","slug":"37-4-mm-rain-lases-out-in-city-temprature-deceres","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से गेहूं की फसल जमीन पर बिछी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं से गेहूं की फसल जमीन पर बिछी
करनाल
Updated Sat, 01 Mar 2014 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को जमीन पर बिछा दिया है। बेमौसमी बारिश ने सब्जी उत्पादक किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया।
शुक्रवार को शुरू हुई बारिश शनिवार को भी रुक-रुक कर जारी रही। फरवरी के अंत और मार्च में गेहूं की बालियों में दाना बनता है। इस समय बारिश खेती के लिए नुकसानदायक है। गेहूं के अलावा सरसों, खेतों में कटा पड़ा गन्ना और पशुओं के हरे चारे को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है।
किसान मेघराज, जसमेर, अनिल, धनपत और चंद्रशेखर ने बताया कि ज्यादा बारिश होने के कारण गेहूं की फसल में दाना कमजोर पड़ जाएगा। बारिश के साथ तेज हवा चलने से फसल पूरी तरह से जमीन पर गिर गई है। खेतों में पानी रुकने की वजह से फसल पीली पड़ जाएगी।
विज्ञापन
इस समय आलू की फसल पूरी तरह से तैयार है। फसल पकने के कारण आलू के खराब होने की संभावना काफी बढ़ गई है। आलू के साथ-साथ टमाटर, मटर, गोभी सहित अन्य सब्जियां पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। कृषि विभाग के अधिकारी पवन शर्मा ने बताया कि दो दिनों में 24 एमएम बरसात रिकार्ड की गई है। इससे गेहूं की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।