फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   36 million to develop the city

36 करोड़ से होगा शहर का विकास

Fri, 24 Jan 2014 06:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Fri, 24 Jan 2014 06:45 PM IST
विज्ञापन
 36 million to develop the city
बजट को लेकर नगर परिषद की आम सभा की बैठक प्रधान रामनिवास मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार सांय अध्यक्ष कार्यालय में संपन्न हुई। जिसमें 26 पार्षदों सहित अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


बैठक में शहर का वर्ष 2014-15 के लिए बजट पास किया गया। पिछले वर्ष के लगभग 27 करोड़ रुपये के बजट की बजाय इस बार शहर में 36 करोड़ रूपये से विकास कार्य होंगे। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं और उनके समाधान की मांग की। इस पर अधिकारियों ने मंजूरी दे दी।
विज्ञापन


पार्षदों ने उठाए मुद्दे

बैठक में पार्षद अनिल गोगी ने पार्ट टाईम कर्मचारियों को मिलने वाले कम वेतन का मुद्दा उठाया। साथ ही पिछले दो वर्षों में कर्मचारियों के नाम पर जारी किए गए पीएफ एवं कर्मचारियों के पीएफ काटे जाने का पूरा ब्यौरा देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने कहा कि पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध है। यदि किसी को जानकारी चाहिए तो परिषद द्वारा उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके बाद परिषद उपाध्यक्ष रणबीर सैनी ने कमल कालोनी में रेलवे लाइन के निकट बनाए जा रहे नाले में घटिया सामग्री लगाए जाने का मुद्दा उठाया। परिषद अधिकारियों ने कड़ा संज्ञान लेते हुए काम की जांच का फैसला लिया।

इसी प्रकार से पार्षद आनंद शर्मा ने भी पीएफ मामले को उठाया। इस पर रिकॉर्ड की जानकारी देने की बात कही गई। वहीं, पार्षद राजबाला ने वार्ड नंबर 20 में एक ठेकेदार द्वारा गली नंबर 9 और 11 में गली का निर्माण सही ढंग से न किए जाने का मुद्दा उठाया।

साथ ही तीन साल से लगे नलकों से आज तक पानी न आने की बात भी उठाई। पार्षद शीतल गर्ग ने पुल के नीचे से अव्यवस्था एवं साफ-सफाई का मुद्दा उठाया। इस पर अधिकारियों ने तुरंत प्रभाव से साफ-सफाई किए जाने, मीट मार्केट को हटाए जाने का फैसला लिया।

पार्षद वेदप्रकाश ने उनके वार्ड में बनाए गए नाले का मुद्दा उठाया। इस नाले का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया है, लेकिन पानी की निकासी का आगे प्रबंध नहीं है। इस पर अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

36 करोड़ का बजट पास

बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से वर्ष 2014-15 के लिए 36 करोड़ 27 लाख रुपये का बजट पास कर दिया गया।

इसमें से 20 करोड़ विकास कार्यों पर, 2 करोड़ 54 लाख रुपये विविध कार्यों, 13 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन एवं 73 लाख रुपये फुटकर खर्च के लिए पारित किए गए हैं। पिछले साल परिषद का वार्षिक बजट 26 करोड़ 99 लाख रुपये पारित किया गया था, जो इस बार लगभग 9 करोड़ बढ़ गया है।

ये भी होंगे कार्य
आने वर्ष में पुराने शहर में सड़कों एवं स्ट्रीट लाइटों का विकास होगा, सीवन गेट के निकट दमकल केंद्र बनाया जाएगा। वहीं पुराने दमकल केंद्र की जगह पार्किंग बनाई जाएगी। इसके अलावा राजीव गांधी पार्क का सुंदर गेट तैयार किया जाएगा। साथ ही शहर में तीन नए पार्क विकसित किए जाएंगे।

ये हुए प्रस्ताव पारित
इस बैठक में पिछली बैठक के मुद्दों की पुष्टि की गई। वहीं, विकास कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। कोर्ट के आदेशानुसार शहर में वेंडर कमेटी गठित किए जाने, मुख्यमंत्री द्वारा की गई आर्किटेक्ट नियुक्त किए जाने बारे, स्ट्रीट लाइट मेंटीनेंस करने बारे, विभिन्न सामुदायिक भवन बनाने एवं किले के सौंदर्यीकरण बारे विचार-विमर्श कर पारित किया गया।

गैर-सरकारी लोगों को भी मिलेगी पेंशन
बैठक में पेंशन योजना की जानकारी दी गई। इसके तहत परिषद भवन में ही केंद्र सरकार की ओर से पेंशन योजना का कार्ड बनाए जाने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की जानकारी दी गई।

इसके तहत एक हजार रुपये प्रति वर्ष जमा करवाए जाने पर केंद्र सरकार द्वारा एक हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की ओर से 1200 रुपये दिए जाएंगे। 60 साल की आयु के बाद संबंधित व्यक्ति को पेंशन दी जाएगी। जमा होने वाली राशि पर केंद्र सरकार की नीति अनुसार ब्याज भी दिया जाएगा।

सस्ती दरों पर करवाएं अपनी प्रॉपर्टी को नियमित
कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा प्रॉपर्टी को नियमित किए जाने की जो फीस 350 रुपये प्रति गज थी, उसे घटाकर 50 रुपये कर दिया गया है। इस पर भी यदि सारा टैक्स एकमुश्त जमा करवाया जाता है तो उससे 45 रुपये प्रति गज ही फीस ली जाएगी।

मंत्री को दी बधाई
बैठक में मंत्री रणदीप सुरजेवाला को कांग्रेस का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने एवं चुनाव समन्वय समिति 2014 में शामिल किए जाने पर बधाई देते हुए प्रस्ताव पारित किया गया।


महिला पार्षदों के पतियों ने भी लिया बैठक में भाग
बैठक में जहां अधिकतर पार्षद अपने-अपने वार्ड का ब्यौरा रख रहे थे, वहीं कई वार्डों में से महिला पार्षदों के पतियों ने भी भाग लिया। महिला पार्षदों के पतियों ने अपने-अपने वार्ड से संबंधित समस्याएं रखीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed