फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   3500 players selected for 100 sports nurseries

Karnal News: सौ खेल नर्सरियों के लिए 3500 खिलाड़ियों का चयन

Tue, 07 Apr 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 07 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
3500 players selected for 100 sports nurseries
खेल नर्सरी में दाैड़ का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। फाइल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। एक अप्रैल से खेल नर्सरियों का नया सत्र शुरू हो गया है। इसके लिए 30 मार्च को करीब पांच हजार खिलाड़ियों ने ट्रायल दिए थे। इनमें से 3,500 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस बार जिले को 70 निजी और 30 सरकारी खेल नर्सरी मिली हैं। अधिकांश नर्सरियों के कोच नियुक्त कर दिए गए हैं।
जिला खेल अधिकारी राजबीर सिंह रंगा ने बताया कि पिछले वर्ष जिले को 86 खेल नर्सरी मिली थी, जिनमें 3,010 खिलाड़ी अभ्यास करते थे। इस साल का सत्र भी शुरू हो गया है। जून-जुलाई महीने में आयोजित होने वाली जिला व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयारी शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्ण स्टेडियम में लाॅन टेनिस के कोच होने की वजह से उसका मैदान भी नर्सरी को दे दिया गया है। खेल नर्सरियों में 8 से 19 साल तक के खिलाड़ी अपने पसंद के खेल का अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि पिछले साल के तुलना में इस बार 490 खिलाड़ियों की संख्या बढ़ी है। पिछले साल जिले को 86 नर्सरियों मिली थीं। इस बार 70 निजी और 30 सरकारी खेल नर्सरी मिली हैं। अधिकांश में कोच की नियुक्ति हो गई है। किसी खेल नर्सरी में कोच की नियुक्ति नहीं हुई है तो वहां भी जल्द से जल्द कोच को नियुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed