करनाल। लक्ष्य जनहित सोसायटी ने शिव मंदिर श्यामगढ़ के सहयोग से मंदिर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्त संग्रह के लिए लक्ष्य चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम मौजूद रही। शिविर में 32 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया जबकि 45 लोगों ने रक्तदान की इच्छा जताई। सोसायटी के संस्थापक दिनेश बक्शी, जो स्वयं डबल सेंचुरियन रक्तदाता हैं, ने युवाओं से नशा छोड़कर रक्तदान करने का आह्वान किया। मंदिर के गुरुजी मुकेश पूरी महाराज ने बताया कि मंदिर के स्थापना दिवस और विश्वनाथ पूरी के शरीर त्यागने के 13 वर्ष पूरे होने पर रक्तदान शिविर और भंडारे का आयोजन हुआ। सचिन धवन, पारस वर्मा, सीमा, पूनम, डॉ. जगबीर, विकास, रमन शर्मा आदि माैजूद रहे। ब्यूरो