फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   32 corona positive arrived including bjp district mahamantri

बीजेपी जिला महामंत्री, पत्रकार सहित जिले में 32 कोरोना पॉजिटिव के केस आये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
32 corona positive arrived including bjp district mahamantri
जिले में कोरोना की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही। सोमवार को 32 पॉजिटिव केस आए। जिनमें भाजपा जिला महामंत्री, दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर, एयरफोर्स में तैनात कर्मचारी, बैंक कर्मी व पुलिस कर्मचारी भी शामिल हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 34988 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जबकि इनमें से 32922 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 1333 मामले पॉजिटिव हैं, जिनमें से 13 मरीजों की मौत हो चुकी है। 262 एक्टिव तथा 1058 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। जिले में सोमवार को 32 केसों में 6 एंटीजेन टेस्ट तथा 26 केस आर.टी.पी.सी.आर. से पाए गए हैं।
विज्ञापन

घरौंडा के शेखपुरा में एक, अशोक नगर में एक, झिंझाडी गांव में एक केस जो एयरफोर्स में तैनात है तरावड़ी में एक, शिव कॉलोनी में 2, रामनगर में एक, सेक्टर 13 में एक, बड़थल में एक, आजाद नगर में एक बैंक कर्मचारी है। वहीं नीलोखेड़ी में एक, घरौंडा में 4 केस, फरीदपुर में एक, सालवन में दो पुलिस कर्मी हैं, सेक्टर 6 में एक, सेक्टर 33 में एक पत्रकार है, सेक्टर 9 में एक बीजेपी के जिला महामंत्री हैं, जुंडला गेट में एक केस, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर, जरनेली कॉलोनी में छात्र सहित अन्य जगहों पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दो-तीन दिन से वकील भी कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं जिनकी संख्या 3 हो चुकी है। ऐसे में सोमवार को वकीलों ने अपने चैंबर को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

डॉक्टरों के प्यार और सेवा से मिली ताकत
सोमवार को 80 साल के बुजुर्ग अवतार सिंह ने कोरोना से जंग जीतकर घर वापसी की। इस दौरान कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉक्टर जगदीश दुरेजा ने उन्हें फूल भेंट कर अस्पताल से विदाई दी। 80 साल के बुजुर्ग ने बताया कि डॉक्टरों की सेवा से ही आज वह घर वापस जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह 23 दिनों से मेडिकल कॉलेज में दाखिल थे। हार्ट के मरीज भी हैं और बीपी की भी प्रॉब्लम इसके बावजूद डॉक्टरों ने उनका हौसला टूटने नहीं दिया। जिस कारण वह कोरोना की जंग से जीत गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिलावासियों से कहा कि वह जरूरी कार्य के लिए ही बाहर निकलें। मास्क का प्रयोग करें। सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखें और खुद को निरंतर सैनिटाइज करते रहें। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति बिना मास्क घर से बाहर निकलेगा 500 रुपये का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed