फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पुलिस और किसान संघ की रेड, डीएफएससी के गोदामों में भिगोया जा रहा था गेहूं

पुलिस और किसान संघ की रेड, डीएफएससी के गोदामों में भिगोया जा रहा था गेहूं

Tue, 20 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और किसान संघ की रेड, डीएफएससी के गोदामों में भिगोया जा रहा था गेहूं
पुलिस और किसान संघ की रेड, डीएफएससी के गोदामों में भिगोया जा रहा था गेहूं
विज्ञापन

-पानी छिड़कने वाले कर्मचारी मौके से फरार, जांच के लिए पहुंची टीम, लिये सैंपल
-पाइप लगाकर ट्यूबवेल से गेहूं पर डाला जा रहा था पानी
फोटो संख्या-32,33
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। घरौंडा स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सरकारी गोदाम में रखे गेहूं को भिगोने के खेल का भंडाफोड़ हुआ है। किसान संघ के नेताओं ने पुलिस के साथ मिलकर पनौड़ी रोड़ स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम पर छापेमारी कर इस खेल का खुलासा किया है। गोदाम में पुलिस दाखिल होते देख पानी का छिड़काव कर रहे कर्मचारी गोदाम छोड़कर मौके से फरार हो गए। किसान नेताओं का आरोप है कि विभाग पानी के जरिये गेहूं का वजन बढ़ा रहा है। इसके लिए पाइप के जरिये हजारों कट्टों पर पानी डाला जाता है। मामले की छानबीन के लिए गोदाम पहुचीं विभागीय टीम ने लिए गेहूं के सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है। सरकारी गोदामों में रखे अनाज का वजन बढ़ाने के लिए पानी का खेल खेला जा रहा है। गरीबों के निवाले को डकारने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग गोदामों में रखी गेहूं को अधिकारी पानी में भिगो रहे हैं। इस गोरखधंधे का खुलासा तब हुआ जब किसान संघ के सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर पनौड़ी रोड स्थित खादय एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम पर छापेमारी की। गोदाम में पुलिस दाखिल होते देख गेंहू के कट्टों पर पानी का छिड़काव कर रहे कर्मचारी पानी की पाइप छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम को अपने कब्जे ले लिया और मौके की छानबीन शुरू कर दी। हैरानी की बात यह रही कि गोदाम पर छापेमारी होने के बावजूद सुबह तक न तो गोदाम का इंचार्ज और न ही कोई अन्य अधिकारी गोदाम में रखे हजारों कट्टों की सुध लेने पहुंचा। किसान संघ की शिकायत के बाद खादय पूर्ति विभाग की जांच टीम गोदाम में पहुंची और गेहूं के सैंपल लिए। किसान नेता सुरेंद्र संधू ने आरोप लगाया कि प्रदेश का किसान अपना खून-पसीना बहा कर देशवासियों के लिए अनाज का उत्पादन करता है, लेकिन सरकारी अधिकारी अपनी जेबें भरने के लिए गेंहू को भिगोकर मुनाफाखोरी में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन की दुकानों पर सप्लाई देने से पहले गेहूं पर पानी का छिड़काव करके वजन बढ़ाया जाता है। बढ़े हुए वजन का सीधा फायदा विभाग के अधिकारी उठाते हैं और पानी के जरिये मोटी कमाई करते हैं। किसान नेताओं ने इस धांधली में प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। मामले की जांच के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम में पहुंची टीम ने मौके से पानी की पाईप भी जब्त की है।

गायब हुए इंचार्ज व कर्मचारी
पनौड़ी रोड स्थित खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदाम में हजारों गेहूं कट्टे स्टोर किये गए हैं। इस गोदाम के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह, सब इंस्पेक्टर प्रेम सिंह व अन्य कर्मचारी सोमवार रात से गायब हैं। मामले की जांच के लिए मौके पर पहुचे एफएसओ रविंद्र जागलान ने बताया कि स्टोक का इंचार्ज राजेन्द्र व यहां तैनात अन्य कर्मचारी मौके पर नहीं मिले हैं। किसान संघ के महामंत्री तेग सिंह ने आरोप लगाया कि करोड़ों रूपये के सरकारी गेहूं की सुरक्षा विभाग ने जिन लोगो को सौंपी थी। वे सभी गायब हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी गोदामों में रखा अनाज कितना सुरक्षित है। बाक्सएफसीआई करेगी नमूनों की जांचएफएसओ रविंद्र जागलान ने बताया कि किसान संघ की शिकायत के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर उनकी टीम मौके पर पहुंची है। जहां पर टीम ने गोदाम में रखी गेहूं की बोरियों से गेहूं के नमूने लिए हैं। गोदाम से लिए गए नमूने जांच के लिए एफसीआई के पास भेजे जायेंगे। उन्होंने कहा कि एफसीआई की रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा कि गेहू में नमी की मात्रा कितनी है? -------सोम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed