फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   3123 students took the examination for admission in Navodaya School

नवोदय स्कूल में दाखिले के लिए 3123 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:39 AM IST
विज्ञापन
3123 students took the examination for admission in Navodaya School
जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयेाजित की गई। 23 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सीबीएसई की ओर से ली गई परीक्षा में कुल 3123 विद्यार्थी शामिल हुए। जबकि प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए कुल 4385 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। 1262 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

कक्षा छठी में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने परीक्षा भवन में परीक्षा दी। वहीं बच्चों को परीक्षा दिलाने के लिए केंद्र पर लाए अभिभावक स्कूलों के बाहर खड़े दिखाई दिए। गर्मी होने के कारण किसी ने नजदीक लगे पेड़ के नीचे समय बिताया तो कोई माता पिता केंद्र के नजदीकी पार्क या रेस्टोरेंट में बैठे दिखाई दिए। स्कूल के प्रिंसिपल जसराम सिंह यादव ने बताया कि कुल 71.22 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए नवंबर माह में आवेदन किया था। अब परीक्षा परिणाम मई माह के अंतिम सप्ताह में आने की उम्मीद है। इस परिणाम के बाद मेरिट के आधार पर ही 80 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

गहन जांच के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा साढे़ 11 से डेढ़ बजे तक चली। परीक्षा में केंद्रों पर नकल रोकने के पुख्ता प्रबंध किए गए। पुलिस का पहरा और शिक्षकों की टीमों ने लगातार केंद्र की निगरानी की। जांच के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए रिपोर्ट करने का समय सुबह 10 बजे का था। ऐसे में विद्यार्थी साढ़े नौ बजे ही केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गए थे। पौने 10 बजे केंद्रों के बाहर रोल नंबर सूची लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले का बेटियों में ज्यादा है क्रेज
सग्गा स्थित विद्यालय में कुल 80 सीटों पर दाखिला होना है। यहां दाखिले के लिए बेटियों की महज 27 सीटें ही रिजर्व हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए कुल आवेदनों में से करीब दो हजार आवेदन बेटियों के रहे। जबकि अन्य आवेदन बेटों के रहे। दाखिले के लिए बेटियों में इस बार ज्यादा क्रेज दिखाई दिया। दाखिला मिलने के बाद विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं तक निशुल्क शिक्षा मिलेगी। इनके रहने, खाने, स्टेशनरी, वर्दी और किताबों का पूरा खर्च सरकार उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed