{"_id":"6623122a9ea1f0ee9e026d66","slug":"31-schools-running-without-recognition-identified-karnal-news-c-18-knl1008-371804-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बिना मान्यता चल रहे 31 स्कूल चिन्हित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बिना मान्यता चल रहे 31 स्कूल चिन्हित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। क्षेत्र में बिना मान्यता के चलने वाले 31 स्कूलों के नाम शिक्षा विभाग ने चिन्हित किए हैं। पिछले काफी समय से ये धड़ल्ले से चल रहे हैं। इन स्कूलों के पास किसी प्रकार की मान्यता नहीं है। जो सीधे तौर पर शिक्षा विभाग के साथ-साथ अभिभावकों की आंखों में भी धूल झोंकने का कार्य कर रहे हैं। इधर, शिक्षा विभाग के अधिकारी भी केवल इन स्कूलों के निरीक्षण तक सीमित हैं।
इस समय स्कूलों का नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो चुका है और स्कूलों में भी बड़ी संख्या में नए दाखिले किए जा रहे हैं। ऐसे में सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ इन स्कूलों के संचालक भी घर-घर जाकर अपने स्कूलों में बच्चों को दाखिल करवाने के लिए अभिभावकों को मनाते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर इन गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की अगर फीस की बात करें तो यह किसी मान्यता प्राप्त स्कूल या हाई प्रोफाइल स्कूल के फीस से काम नहीं होती है।
खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा एक टीम बनाकर इन स्कूलों को बंद करवाने का दावा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टीम द्वारा घरौंडा के ऐसे करीब आधा दर्जन स्कूलों का निरीक्षण कर उन्हें सोमवार तक बंद करते हुए अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाने की चेतावनी दी है। खंड शिक्षा अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मौलिक शिक्षा निदेशालय की ओर से गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के बंद करवाने के आदेश जारी हुए हैं। जिसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है आज कुछ स्कूलों का निरीक्षण किया गया सोमवार से ऐसे सभी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।