फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   30 buses changed in clinic

30 बसें बनेंगी चलता-फिरता अस्पताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
30 buses changed in clinic
लॉकडाउन के चलते बीमार मरीजों को अस्पताल आने में दिक्कत न हो इसलिए जिला प्रशासन ने मोबाइल क्लीनिक योजना शुरू की है। इसके तहत रोडवेज की 30 बसों को चलता-फिरता अस्पताल बनाया जाएगा। इसमें एक डाक्टर, फार्मासिस्ट और सहायक स्टाफ मौजूद रहेगा। चेकअप के बाद मरीजों को दवाइयां भी दी जाएंगी। मंगलवार से इसका रूट प्लान तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद हर गांव में यह बस पहुंचाने की योजना है। पीएचसी व सीएचसी के हिसाब से रूट प्लान तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय सभी मेडिकल कालेज खुले हैं लेकिन ओपीडी बंद हैं। हालांकि आईएमए की मदद से प्राइवेट डाक्टर फोन पर सलाह दे रहे हैं लेकिन ग्रामीणों को दवा लाने में परेशानी हो रही है, क्योंकि पुलिस रास्तों में उन्हें रोक देती है। ऐसे में जिला प्रशासन ने फैसला लिया है कि रोडवेज की 30 बसों को क्लीनिक बनाया जाएगा। इसमें यह भी ख्याल रखा जाएगा कि लोग सोशल डिस्टेंस को मेनटेन करते हुए आएं और भीड़ न एकत्र करें। डीसी निशांत यादव ने बताया कि पीएचसी, सीएचसी के हिसाब से शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि ये बसें हर गांव में जाएं और जरूरतमंद को दवा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed