फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2924 children got the first dose

2924 बच्चों ने लगवाई पहली डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
2924 children got the first dose
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कोरोना से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। शुभारंभ श्रद्धानंद अनाथालय में सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने किया। हालांकि पोर्टल न चलने से काफी देर तक अभिभावकों और बच्चों को इंतजार करना पड़ा। सिविल सर्जन ने बताया कि पहले दिन 93 केंद्रों पर 2924 बच्चों को टीका लगाया गया। इन बच्चों का कोर्बेवेक्स दवाई से टीकाकरण किया गया। इस वैक्सीन की दो खुराक 28 दिन के अंतराल पर दी जाएगी।
सिविल सर्जन ने बताया कि ऐसे बच्चे जिनका जन्म 15 मार्च 2010 से पहले हुआ है, उनका टीकाकरण शुरू किया गया है। जिनका जन्म 2005, 2006 व 2007 में हुआ है, उन्हें पहले की तरह कोवैक्सीन दी जाएगी। जिनका जन्म 2008, 2009 व 15 मार्च 2010 से पहले हुआ है उनका कोर्बेवेक्स से टीकाकरण किया जाएगा। करनाल में इस आयु वर्ग के लगभग 54 हजार बच्चे हैं। स्कूल परिसर में भी केंद्र बनाकर टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

पोर्टल न चलने से हुई परेशानी
बच्चों के टीकाकरण का शुभारंभ तो कर दिया गया लेकिन सुबह पोर्टल नहीं चला। जिस कारण बच्चों के अभिभावकों को इंतजार करना पड़ा। दोपहर बाद पोर्टल शुरू होने पर बच्चों को टीका लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल में कुछ बदलवा किए गए हैं इस कारण पोर्टल देरी से शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 साल से अधिक 1205830 को लग चुकी है पहली डोज
उप-सिविल सर्जन प्रतिरक्षण डा. नीलम वर्मा ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों में 1205830 को प्रथम खुराक लग चुकी है। इस वर्ग के सभी लोगों को प्रथम खुराक 100 प्रतिशत लग चुकी है। इनमें से 954157 लोगों को दूसरी खुराक लग चुकी है जोकि लगभग 81 प्रतिशत है। तीन जनवरी 2022 से शुरू 15 से 17 वर्ष के किशोर-किशोरियों में अब तक 66650 को प्रथम डोज लग चुकी है जो लगभग 79 प्रतिशत है। इनमें से 34201 को दूसरी डोज लग चुकी है।
573 को लगा टीका
तरावड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ कृष्णकांत की अध्यक्षता में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोविड का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण शिविर मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगाया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 424 को तरावड़ी और 149 को गांव पधाना में टीका लगाया गया। कुल 573 का टीकाकरण किया गया। मौके पर डॉ. अरविंद, बबीता आदि मौजूद रहे।

प्राथमिक पाठशाला में लगाया शिविर
इंद्री। राजकीय प्राथमिक पाठशाला में स्वास्थ्य विभाग इंद्री की एसएमओ डॉ किरण गिरधर की देखरेख में टीकाकरण शिविर लगाया गया। जिसमें 12 से 14 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राममूर्ति शर्मा ने किया। मौके पर प्रिंसिपल रमा पुरी, एमओ डॉ. मंजू, एएनएम कुसुम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed