फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   28. Dengue is increasing in the city, the figure reached 247

28. शहर में बढ़ता जा रहा डेंगू, 247 पर पहुंचा आंकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
28. Dengue is increasing in the city, the figure reached 247
करनाल। जिले में डेंगू के केस बढ़ते जा रहे हैं, शनिवार को भी डेंगू के चार केस सामने आए हैं। जिले में अभी तक डेंगू के 247 केस मिल चुके हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी डेंगू के संदिग्ध मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई है। प्लेटलेट्स घटने पर मरीजों को प्राइवेट अस्पताल में डेंगू बताया जा रहा है। इसी कारण प्लेटलेट्स की भी मांग बढ़ रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौसम में गिरावट आने पर डेंगू खत्म हो जाएगा। बता दें डेंगू का सबसे ज्यादा शहर में फैल रहा है। शहर में डेंगू के 134 केस हो गए हैं। निसिंग में 27, कुंजपुरा में 27, इंद्री में 21, असंध में 9, घरौंडा में 13, तरावड़ी में 8, बल्ला में अभी तक 2 केस मिले हैं। वहीं दूसरी ओर
विज्ञापन

अभी तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 358795 घरों व दफ्तरों में जाकर डेंगू के लारवे की जांच की है। इनमें से 6598 घरों में डेंगू का लारवा मिला है और 3897 घरों में विभाग ने नोटिस भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने आस पास जलभराव न होने दें - सीएमआे
सिविल सर्जन डॉ. योगेश शर्मा ने कहा है कि मच्छर के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी घातक बीमारियां होती हैं। विभिन्न जगहों पर जलभराव की वजह से मच्छर पैदा होते हैं। उन्होंने कहा कि मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति लोगों का जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया से बचाव के लिए पानी के बर्तन, टंकी, घड़ों आदि को ढककर रखें और सप्ताह में एक बार फूलदान, फ्रिज की ट्रे, पशु व पक्षियों के बर्तन व ड्रमों को खाली करके सुखाएं और फिर उनमें पानी डाले। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहने। ठहरे पानी में लारवा नाशक दवा डाले। उन्होंने बताया कि जहां पानी ठहरेगा। वहीं मच्छर पलेगा और यदि हम पानी ठहरने नहीं देंगे तो मच्छर भी पैदा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed