{"_id":"d5efe5e9bb6d89a66b4ea06bdc91897c","slug":"25-postal-assistant-terminated-in-post-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी तरीके से डाक विभाग में भर्ती हुए 25 पोस्टल सहायकों को किया टर्मिनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी तरीके से डाक विभाग में भर्ती हुए 25 पोस्टल सहायकों को किया टर्मिनेट
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
डाक विभाग में फर्जी तरीके से भर्ती हुए 25 पोस्टल सहायकों को डाक विभाग ने टर्मिनेट कर नौकरी से निकाल दिया है। इसके लिए दिल्ली मुख्यालय से आदेश आए हैं। यह सूचना पाकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इन कर्मचारियों के टर्मिनेट होने से अब सीधे तौर पर डाकघर की सेवाएं प्रभावित होनी तय हैं। करनाल डिविजन में पहले ही 75 कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा था।
गौरतलब है कि करनाल डिविजन में करनाल, पानीपत और जींद जिला आता है। इन तीनों जिलों से करीब 25 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। ऐसे में अब करीब 100 कर्मचारियों की कमी हो गई है। करनाल हेड ऑफिस में से कुल 11 कर्मचारियों को टर्मिनेट किया गया है। इन कर्मचारियों के होने के बावजूद करनाल के हैड ऑफिस में पिछले कई दिनों से पीएलआई की किस्त और स्पीड पोस्ट के लिए उपभोक्ताओं की कतारें लग रही थी। दो-दो घंटे से पहले उपभोक्ताओं का नंबर काउंटर पर नहीं आता। इसी कारण यहां रोजना तू-तू, मैं-मैं की स्थिति बन जाती है।
कई कर्मचारी छुट्टी पर
ध्यान रहे कि दिसंबर में पूरे साल की छुट्टियां पूरी करने व मेटरनिटी लीव के चलते जिले के मुख्य डाकघर में करीब दर्जनभर कर्मचारी छुट्टी पर चल रहे हैं। अलबत्ता अब इन कर्मचारियों के हटाने के बाद डाकघर उपभोक्ताओं के सामने भारी परेशानियां आनी तय हैं। पोस्टल सहायक मुख्यत: क्लरिकल कार्य करते हैं और इनकी विभिन्न काउंटरों पर ड्यूटी लगती है। ऐसे में इन कर्मचारियों के हटाए जाने से पीएलआई, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट व पोस्टल आर्डर में बुकिंग कराने में दिक्कतें आनी तय हैं। करनाल डिविजन के सीनियर सुपरिंटेंडेंट एमआर मित्तल ने बताया कि दिल्ली मुख्यालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए कर्मचारियों को हटाया गया है।