{"_id":"5c8e9682bdec22068c4292bd","slug":"21552848514-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे ओ सांभा होली कब है वाली टी शर्ट की सबसे ज्यादा डिमांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे ओ सांभा होली कब है वाली टी शर्ट की सबसे ज्यादा डिमांड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। आगामी 20 मार्च को आने वाली होली का असर बाजारों पर अभी से दिखने लगा है। रंग और गुलाल की दुकानें सजने लगी हैं, साथ ही नई नई तकनीक से बनी पिचकारियां भी मार्केट में आ गई हैं। इस बार की खास बात ये है कि बाजारों में गब्बर और सांभा की जोड़ी छाई हुई है। बाजार में ऐसी टी शर्ट छाई हुई हैं, जिस पर गब्बर, पूछ रहा है, अरे ओ सांभा होली कब है? इस टी शर्ट को लेकर युवाओं में खास उत्साह है। इतना ही नहीं युवा इसे पहनकर शहर व मार्केट में घूम रहे हैं। दुकानों पर 6 रुपये से 600 रुपये तक की पिचकारियां मिल रही है, जिसमें डोरेमोन, गन, डक व वाटर टैंक आदि पिचकारियां बच्चों के विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके अलावा विभिन्न प्रकार के मुखौटे भी बच्चों को पसंद बने हुए है। इसके अलावा, हैप्पी होली वाली टी शर्ट भी छाई हुई है।
सात साल बाद बना ऐसा योग
सात साल बाद होलिका दहन पर ऐसा योग बना है कि इस दिन सायन सूर्य मीन राशि में प्रवेश करेगा। यह सभी राशियों के लिए शुभ है। सेक्टर-7 श्री कर्णेश्वरम मंदिर के पंडित पष्ठी बल्लभ ने बताया कि ऐसा योग सात साल पहले आया था। होलिका का दहन फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को किया जाता है। इस बार होलिका का दहन 20 मार्च को भद्रा के बाद रात को 9 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। पंडित ने बताया कि इस दिन होलिका का पूजन करने से सुख समृद्धि प्राप्त होगी।