फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड, एक दूसरे पर किए फायर, छह बदमाश गिरफ्तार..

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड, एक दूसरे पर किए फायर, छह बदमाश गिरफ्तार..

Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड, एक दूसरे पर किए फायर, छह बदमाश गिरफ्तार..
करनाल। पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार रात को मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस पर फायर किए जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायर किया। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर यूपी के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इन बदमाशों से पुलिस ने दो देसी पिस्तौल सहित अन्य हथियार और एक कैंटर बरामद किया है। सिटी थाना पुलिस ने एसआई नरेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले को सीआईए-1 की टीम देख रही है।
विज्ञापन


रात को मिली थी गुप्त सूचना
पुलिस को दी शिकायत में एसआई नरेश ने बताया कि एएसआई दशरथ, सतीश कुमार, अमर सिंह, ईएचसी कुलदीप, सीटी तीलराज, संजू और बलजीत अपनी टवेरा गाड़ी में सवार होकर गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि सिटी थाना क्षेत्र में जलघर के समीप खाली जगह पर कुछ व्यक्ति कैंटर लेकर बैठे हुए हैं और वे किसी पेट्रोल पंप को लूटने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही दो टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर की और छह बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये बदमाश किए गिरफ्तार
आरोपी अकरम, जमात अली वासी खेरवा जलालपुर थाना सरधना जिला मेरठ, युनुस वासी जलालाबाद मोहल्ला मौहमदीगंज थाना शामली, लल्लु व पप्पू वासी जलालाबाद मोहल्ला गगोह रोड थाना थानाभवन जिला शामली, सलीम अहमद वासी जलालाबाद मोहल्ला मौहमदी गन्ज थाना शामली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed