फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   छात्र की मौत के बाद एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य

छात्र की मौत के बाद एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य

Wed, 20 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य
छात्र की मौत के बाद एफएसएल की टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद हुआ संस्कार, मौत को लेकर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
तरावड़ी। कस्बे के वार्ड नंबर-13 में पंजाबी धर्मशाला के पास रहने वाले एक नोवीं कक्षा के छात्र लक्षय शर्मा उम्र 14 वर्ष की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद तरावड़ी पुलिस ने छात्र का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। छात्र की मौत के बाद तरावड़ी में छात्र के घर के पास स्थित प्लाट में एफएसएल की टीम भी मौके पर जांच के लिए पहुंची। टीम ने काफी देर तक साक्ष्य जुटाए। इसके अलावा तरावड़ी पुलिस ने कई जगहों पर पूछताछ भी की। खबर लिखे जाने तक नौंवी कक्षा के छात्र की हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया था। थाना प्रभारी जनकराज ने बताया कि छात्र की मौत की सूचना मिलने के बाद उसका करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाया गया। इसके बाद छात्र का शव परिजनों को सौंप दिया गया। काबिले गौर है कि पंजाबी धर्मशाला के पास छात्र के घर के पास ही स्थित एक खाली प्लाट में उसका शव सरिए पर बंधी रस्सी में लटका हुआ मिला था। परिजनों के अनुसार, छात्र के पैर भी बंधे हुए थे। मृतक छात्र लक्षय शर्मा तरावड़ी के राजकीय आदर्श संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढता था। हर कोई छात्र की मौत को लेकर हेरान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed