{"_id":"595fd4da4f1c1b2a1a8b4625","slug":"21499452634-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनियारी की दुकान से बाइक सवारों ने तोड़ी नोटों की मालाएं, दुकानदार बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनियारी की दुकान से बाइक सवारों ने तोड़ी नोटों की मालाएं, दुकानदार बेहोश
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनियारी की दुकान से बाइक सवारों ने तोड़ी नोटों की मालाएं, दुकानदार बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो
इंद्री। शहर के मुख्य बाजार स्थित मनियारी की दुकान से बाइक सवार नोटों की माला लूटकर फरार हो गए। इससे अचानक दुकानदार महिला बेहोश हो गई। आसपास की महिलाओं ने दुकानदार महिला को संभाला। लूट की इस वारदात से बाजार में हड़कंप मच गया। बता दें कि जहां यह वारदात हुई, इंद्री थाना भी वहां से कुछ ही दूरी पर स्थित है। शुक्रवार दोपहर बाद थाना के पुराने गेट के समीप स्थित मनियारी की दुकान में दुकानदार महिला एक अन्य महिला को चुड़ियां पहनाने में व्यस्थ थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए। दोनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। इनमें से एक युवक दुकान से नोटों की माला लूटकर भागने लगे तो महिला दुकानदार ने शोर मचाया। कुछ दुकानदार बाइक सवारों के पीछे दौड़े। दुकानदारों ने आरोपियों से कुछ नोटों की माला छीन ली। वहीं कई माला लूटकर आरोपी फरार हो गए। वारदात की सूचना लगते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों में हडकंप मच गया। पुलिस अधिकारी प्रेमचंद ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई भी शिकायत नही आई है। शिकायत आएगी तो मामले की जांच की जाएगी।