फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   बैठक का विरोध करने वाले इनेलो के प्राथमिक सदस्य भी नहीं : अजय चौटाला

बैठक का विरोध करने वाले इनेलो के प्राथमिक सदस्य भी नहीं : अजय चौटाला

Wed, 14 Nov 2018 12:26 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
बैठक का विरोध करने वाले इनेलो के प्राथमिक सदस्य भी नहीं :  अजय चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। इनेलो के पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा है कि वे किस नेतृत्व में आस्था रखते हैं। जो लोग उनके द्वारा मीटिंग बुलाए जाने को गैर कानूनी बता रहे हैं, मुझे उन लोगों पर तरस आता है, क्योंकि वो पार्टी के प्राथमिक सदस्य तक नहीं है। जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चौटाला ने कहा कि जींद में 17 नवंबर को उन्होंने प्रदेश की कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं की मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में जन शक्ति पहुंचकर फैसला करेगी और बताएंगी कि इंडियन नेशनल लोकदल किसी की बपौती नहीं है। इस पार्टी को अपने खून पसीन से सिंचकर वट वृक्ष बनाने वाले लोगों के लिए कहा जाता है, वे कांग्रेसी हैं। कांग्रेसी तो चौधरी देवी लाल भी थे, चौधरी ओमप्रकाश चौटाला भी थे। जो कांग्रेस में बड़े पदों पर भी रहे। उन्होंने कहा कि अधिकार मांगने से नहीं छिनने पड़ते हैं।

अभय या दुष्यंत किसकी बस में चढ़ना है फैसला कर लें : बांगड़
इनेलो नेता केसी बांगड़ ने कार्यकर्ताओं को साफ शब्दों में कह दिया है चौधरी ओमप्रकाश चौटाला व अजय चौटाला चुनाव नहीं लड़ सकते। अब आपके सामने दो बसें हैं। एक बस का ड्राइवर अभय चौटाला है और दूसरी बस का ड्राइवर दुष्यंत चौटाला है। हम तो दुष्यंत चौटाला की बस में चढ़ लिए हैं, अब आप देख लें आपको किसी बस में चढ़ना है। कार्यकर्ताओं की इस मीटिंग में सीएम के लिए दुष्यंत चौटाला के नारे लगते रहे। अभय चौटाला का कहीं भी नाम नहीं लिया गया।
विज्ञापन


पूर्व विधायक नफे सिंह ने दोबारा थामा इनेलो का दामन
पूर्व विधायक नफे सिंह वाल्मीकि ने कांग्रेस छोड़कर अजय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो में आस्था जताई। जेपी शेखपुरा भी इनेलो में शामिल हुए। रोड़ बिरादरी की ओर से हरपाल रोड़, राजीव पाटा, प्रेम शाहपुर, विनोदरायपुर, पूर्व विधायक मक्खन सिंह, राजीव पाटा ने शॉल ओढ़ाकर अजय चौटाला को सम्मानित किया। इस मौके पर गुरदेव रंबा, नीलोखेड़ी प्रधान इंद्रजीत, राष्ट्रीय महासचिव बृज शर्मा व पूर्व विधायक निशान सिंह, पूर्व विधायक नरेंद्र सांगवान, मनोज वधवा, राजीव पाटा, जयप्रकाश, युवा जिला अध्यक्ष अमनदीप चावला, निशान सिंह कांबोज, पदम दहिया, पृथ्वी नंबरदार, नफे सिंहमान, जयप्रकाश कांबोज, विनोद राजेपुर, बलजीत टूर्ण, सतीशबल्हारा, इंद्रजीत गोल्डी, सुमेर कांबोज, हरि सिंह संधू, भीममढाण, अमनदीप चावला, नरिंद्र, रिषी जाणी, अमरजीत डूंगरा, सतीश कुटेल, जगरूप संधु, इंद्रजीत जलमाना व सुमित ऐबला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई नेताओं ने बनाई दूरी
अजय चौटाला के कार्यक्रम में कई पंजाबी नेताओं ने दूरी बनाए रखी। व्यापार सेल के नेता मदन मोहन चौधरी, ओमप्रकाश सलूजा समेत कई नेताओं ने दूरी बनाए रखी, लेकिन सीएम मनोहरलाल के खिलाफ करनाल से विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले व नगर निगम के डिप्टी मेयर रहे मनोज वधवा अजय चौटाला की सभा में जोश के साथ पहुंचे। माना जा रहा है कि इनेलो के कई पंजाबी नेता इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा के नजदीक हैं। अशोक अरोड़ा पहले से ही अभय चौटाला का समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed