फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   स्वच्छता सर्वक्षण को लेकर निगम ने कसी कमर, 5 जनवरी तक खामियां दूर करने के कड़े निर्देश

स्वच्छता सर्वक्षण को लेकर निगम ने कसी कमर, 5 जनवरी तक खामियां दूर करने के कड़े निर्देश

Tue, 02 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वक्षण को लेकर निगम ने कसी कमर, 5 जनवरी तक खामियां दूर करने के  कड़े निर्देश
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम ने कसी कमर, पांच तक खामियां दूर करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
स्वच्छ सर्वेक्षण में शीर्ष 10 में अपनी रैंकिंग हासिल करने की जद्दोजहद में नगर निगम अब किसी भी प्रकार कोताही बरतने के मूड में नहीं है। निगम अधिकारियों ने सर्वेक्षण को लेकर कमर कस ली है और अब डॉक्यूमेंटेशन की तैयारी में जुटा है। तैयारियों में किसी तरह की कमी न रहे और नेग्टिव मार्किंग से बचा जाए, इसको लेकर लगातार समीक्षा मीटिंग हो रही हैं।
निगम आयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने सोमवार को स्थानीय विकास सदन के सभागार में एक रिव्यू मीटिंग कर सभी संबंधित अधिकारियों को एक दिन की मोहलत देकर अपने सभी दस्तावेज कंपलीट करने के निर्देश दिए। करीब अढ़ाई घंटे से भी ऊपर चली मीटिंग में अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा करके उनकी समीक्षा की गई, जिसमें कुछ दिन पहले बांटे गए डस्टबिन की रिपोर्ट को लेकर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां डस्टबिन न पहुंचने की शिकायत है, वहां तुरंत डस्टबिन बांटे जाएं और पांच जनवरी तक डस्टबिन वितरण के कार्य को पूरा कर लिया जाए।
विज्ञापन

वार्ड इंचार्ज के साथ वार्ड वाइज सफाई की समीक्षा के दौरान सफाई ठेकेदारों को निर्देश दिए कि वार्डों में डस्टबिन और कूड़ा कलेक्शन को लेकर जो-जो कमियां हैं, उन सबको दुरुस्त कर लें। उन्होंने हॉर्टीकल्चर कंसल्टेंट हरलाल से पार्कों में कम्पोस्ट पिट और आरडब्ल्यू्ए को साथ लेकर ऑन साइट डेमोस्टेशन की रिपोर्ट मांगी। वहीं सफाई ठेकेदारों के प्रतिनिधियों से कहा कि दिन और रात में सफाई करने वाले कर्मचारियों की बायोमिट्रिक अटैंडेंस का रिकॉर्ड जमा करवाएं। आयुक्त ने जागरूकता फ्लैक्स बोर्ड लगाए जाने की रिपोर्ट एई सुनील भल्ला को देने के निर्देश दिए। सफाई ठेकेदार प्रतिनिधियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन गाड़ियों में जीपीएस सिस्टम लगे हैं, उनकी डेली मूवमेंट और किस वार्ड से कितना कचरा उठाया, की रिपोर्ट जमा करवाएं। बेस्ट ड्राइवर को सर्पोटिंग सर्टिफिकेट देने के बिंदु पर समीक्षा के दौरान आयुक्त ने बताया कि नवंबर माह में अच्छा कार्य करने वाले बेस्ट ड्राइवरों को सम्मानित किया जा चुका है। अब दिसंबर में जिन ड्राइवरों ने अच्छा काम किया है, उनकी सूची जल्द तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने डीएमसी से कहा कि विद्यालयों में स्वच्छता कमेटियां बनाई गई थी। शिक्षा अधिकारियों से इसकी पूरी सूची ले लें। बैठक में स्कूल, पार्क और शौचालयों पर लगाए गए देश के नामी क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना और अमिताभ बच्चन और शिल्पा शेट्टी जैसे दिग्गज फिल्मी सितारों के स्वच्छता को लेकर जागरूकता फ्लैक्स बोर्ड की भी समीक्षा की गई। एई सुनील भल्ला ने आयुक्त को अवगत करवाया कि शहर में क्रिकेटर सुरेश रैना के 115, अमिताभ बच्चन के 75 और शिल्पा शेट्टी के चित्रों वाले 30 फ्लैक्स लगाए गए हैं। इसी प्रकार, स्वच्छता एप के 40 फ्लैक्स लग चुके बताए गए। बैठक में चीफ इंजीनियर अनिल मेहता भी उपस्थित थे।


4000 में से 1400 अंक सिटीजन फीडबैक के हैं
बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में चार हजार में से 1400 अंक सिटीजन फीडबैक के हैं। इसलिए अपने शहर को स्वच्छता के टॉप शहर में शामिल कराने को लेकर शहरवासियों का काफी अहम योगदान होगा। पिछले परीक्षा में इसके 500 नंबर थे। जिसमें से केवल 342 अंक करनाल हासिल कर पाया था। 400 के आंकड़े को छू लेते तो हमारे 434 शहरों में हमारे शहर की रैंकिंग 65 की बजाय 30 से भी कम होती। केंद्रीय मंत्रालय 4041 शहरों का सर्वेक्षण करेगा। अभी तक सर्वेक्षण को लेकर शेडयूल जारी नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed