फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   प्रेमी के साथ मिलकर पति की ईंद मारकर हत्या, बाद में शव पेड़ से लटकाया

प्रेमी के साथ मिलकर पति की ईंद मारकर हत्या, बाद में शव पेड़ से लटकाया

Tue, 19 Sep 2017 09:39 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी के साथ मिलकर पति की ईंद मारकर हत्या, बाद में शव पेड़ से लटकाया
प्रेमी के साथ मिलकर पति की ईंट मारकर हत्या, बाद में शव पेड़ से लटकाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। गांव नगला फार्म में एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की ईंट मारकर हत्या कर डाली। हत्या के बाद आरोपियों ने मामले को सुसाइड में बदलने के लिए डैड बॉडी को घर में ही स्थित एक पेड़ लटकाने का प्रयास किया। हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस बुलाया। पुलिस और एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज से पोस्टामार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सदर पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि उसका प्रेमी फिलहाल फरार चल रहा है।
पुुलिस के अनुसार, सुरजीत (35) एक फैक्टरी में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। पिछले कई सालों से उसकी पत्नी अंजू का गांव शुखपुरा के युवक भानी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर कई बार पति व पत्नी में विवाद भी हो चुका था। पारिवारिक तौर पर उन्होंने कई बार आरोपी अंजू और भानी को समझाया था, लेकिन इसके बावजूद भी वह नहीं माने। सुरजीत के भाई रणजीत ने बताया कि सोमवार शाम को जब सुरजीत अपने काम से घर वापस आया तो आरोपी भानी उसके घर पर था। इसको लेकर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। जब उन्हें इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। उसके भाई सुरजीत के गले पर रस्से का निशान था और उसके शरीर में कई जगह काफी चोटों के निशान भी थे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अंजू और उसके प्रेमी भानी ने उसके भाई सुरजीत की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। बाद में दोनों आरोपियों ने दोनों ने अपने बचाव के लिए उसके भाई के शव को पेड़ पर फंदे से लटकाना चाहा, जिस कारण उसके गले पर रस्से के निशान हैं। उसने बताया कि आरोपी भानी की बाइक भी सुरजीत के घर के बाहर खड़ी हुई थी। जब वह पहुंचे तो उसके भाई का शव पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। वह सुरजीत को उठाकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल ट्रामा सेंटर में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर वारदात के साक्ष्य जुटाए। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

बाप की हत्या, मां जाएगी जेल, बच्चे कहां जाएंगे?
सुरजीत की हत्या के बाद उसके परिजन सुबह ही पोस्टमार्टम हाउस के बाहर पहुंच गए थे। 11 बजे तक भारी संख्या में महिलाएं और पुरूष वहां जमा हो गए। जब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ महिलाएं दिनभर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर की विलाप करती रही। महिलाएं विलाप करते हुए बार बार सुरजीत को याद कर रही थी। रोते हुए सभी एक ही बात को दोहरा रहे थे कि बाप की हत्या कर दी गई, मां अब जेल चली जाएगी, जो तीन मासूम रह गए हैं अब वो कहां जाए। वहीं हर कोई पीड़ित परिवार को दिलासा दे रहा था। बता दें कि सुरजीत के पास एक लड़का और दो लड़कियां हैं, जोकि फिलहाल छोटे हैं। अब सभी यही चर्चा कर रहें हैं कि बच्चों की परवरिश कैसे होगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ से लटकाने का प्रयास
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पहले आरोपियों ने युवक से सिर में ईंट में मारी जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में जब उन्हें लगा कि वे फंस सकते हैं तो दोनों ने शव को उठाकर घर में खड़े एक पेड़ से लटकाकर फांसी देने का प्रयास किया। डेड बॉडी के गले में रस्सी डालकर उसे पेड़ पर टांगने का प्रयास किया, लेकिन हड़बड़हाट में वे ऐसा कर नहीं सके। इसके बाद उन्होंने को गले में रस्सी डाले ही पेड़ के नीचे डाल दिया।

मृतक की पत्नी अंजू और उसके प्रेमी भानी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने अंजू को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसका प्रेमी भानी फिलहाल फरार चल रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया जाएगा।
-मनोज कुमार, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed