फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   200 high-capacity CCTV cameras installed at 20 locations from Shambhu border to Kundli border 

जीटी रोड पर संभलकर चलाएं गाड़ी: 105 से ज्यादा रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई तो घर आएगा चालान, शंभू से कुंडली बॉर्डर तक लगे 200 सीसीटीवी 

Thu, 28 Apr 2022 02:10 PM IST
निवेदिता वर्मा गगन तलवार, अमर उजाला, करनाल
गगन तलवार, अमर उजाला, करनाल Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Apr 2022 02:10 PM IST
सार

वाहन की निर्धारित से ज्यादा गति होने पर कैमरे नंबर प्लेट को स्कैन कर ऑटोमेटिक चालान कर देंगे। सीसीटीवी कैमरे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर और स्पीड रडार के साथ लगाए गए हैं। हाई डेफिनेशन कैमरे धुंध और रात के समय में भी साफ तस्वीर देंगे।

विज्ञापन
200 high-capacity CCTV cameras installed at 20 locations from Shambhu border to Kundli border 
जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) पर 105 से ज्यादा रफ्तार में गाड़ी चलाई तो चालान घर पहुंचेगा। अंबाला के शंभू बॉर्डर से लेकर सोनीपत के कुंडली बॉर्डर तक 186 किलोमीटर के सफर में 20 जगह उच्च क्षमता के 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का ट्रायल शुरू हो गया और 31 मई तक चलेगा।

विज्ञापन


वाहन की निर्धारित से ज्यादा गति होने पर कैमरे नंबर प्लेट को स्कैन कर ऑटोमेटिक चालान कर देंगे। सीसीटीवी कैमरे ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर और स्पीड रडार के साथ लगाए गए हैं। हाई डेफिनेशन कैमरे धुंध और रात के समय में भी साफ तस्वीर देंगे। सर्वाधिक छह कैमरे करनाल और अंबाला व पानीपत में तीन-तीन लोकेशन पर लगेंगे। नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन यातायात एवं हाईवे विभाग के करनाल स्थित प्रदेश कार्यालय में कंट्रोल पैनल लगेगा। जिला स्तर पर सीसीटीवी कैमरों को पुलिस के कंट्रोल पैनल से जोड़े जा सकते हैं।

विज्ञापन

राजमार्ग पर यहां लगे कैमरे

सोनीपत : टीडीआई मॉल कुंडली, दावत राइस मिल के सामने, हसनपुर मोड़, सनपेड़ा मोड़।
पानीपत : जीटी रोड पट्टी कल्याणा, गांव सिवाह, सेक्टर-40 मोड़।
करनाल : शनि मंदिर कोहंड, इंडो-इस्रायल परियोजना के सामने घरौंडा, नीलकंठ के सामने करनाल, मयूर ढाबा के पास, रंबा मोड़ तरावड़ी, पेट्रोल पंप गांव बराना।
कुरुक्षेत्र : उमरी जीटी रोड, होटल गोल्डन सरस के पास, शाहाबाद, मोहड़ी।
अंबाला : डीआरएम कार्यालय के नजदीक अंबाला कैंट, मॉडल टाउन क्रॉसिंग, गुरुद्वारा मंझी साहिब के पास अंबाला शहर।

हादसों का प्रमुख कारण तेज रफ्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2019 में 5491 और 2018 में 3876 हादसे हुए। हादसे होने का प्रमुख कारण वाहन की गति ज्यादा होना ही सामने आया है। हादसों और आपराधिक वारदातों में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात एवं हाईवे पुलिस ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से उच्च क्षमता के सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल शुरू, जून में आएगी रिपोर्ट

कैमरों का ट्रायल शुरू हो चुका है। जून माह में इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। उम्मीद है कि कैमरे लगने से ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग पर अंकुश लगेगा। साथ ही वारदात को अंजाम देकर फरार होने वालों को भी पुलिस आसानी से पकड़ सकेगी। हाईवे से गुजरने वाला प्रत्येक वाहन हाई डेफिनेशन सीसीटीवी कैमरे की जद में रहेगा।  - डॉ. राजश्री सिंह, आईजी, यातायात एवं हाईवे  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed