फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 trees fell and 24 poles were damaged due to the storm

Karnal News: आंधी से गिरे 20 पेड़ 24 खंभे क्षतिग्रस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
20 trees fell and 24 poles were damaged due to the storm
करनाल। रविवार शाम को आई आंधी का असर ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादा दिखा। जिला के इंद्री, कुंजपुरा, नीलोखेड़ी, असंध व मूनक क्षेत्र में पेड़ गिरने से बिजली दो घंटे तक प्रभावित रही। वन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में करीब 20 पेड़ गिरे व बिजली निगम की रिपोर्ट के अनुसार 24 खंभे क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

कुंजपुरा क्षेत्र के मुगल माजरा, घीड़, बड़ागांव, कुलवेहड़ी गांव की सड़कों पर पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बंद रही। वहीं इंद्री कस्बे के ग्रामीण क्षेत्र में भी पेड़ व खंभे गिरने से तीन घंटे तक बत्ती गुल रही। असंध में भी आंधी व बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ तो बत्ती भी गुल रही। मूनक क्षेत्र में तेज आंधी व बारिश आने के कारण क्षेत्र में कई पेड़ गिर गए।
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही का नतीजा रविवार को साफ नजर आया। इससे पहले आई आंधी गिरे पेड़ अभी तक उठाए ही नहीं गए थे कि रविवार शाम को आई आंधी से ओर भी पेड़ गिर गए। मूनक से कुताना व मूनक से घरौंडा की सड़क पर गिरे हुए कई पेड़ हादसों का कारण बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारी उसी रास्ते से गुजरते हुए रास्ते में गिरे हुए पेड़ों को अनदेखा कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed