फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   20 lakh rupees grabbed on the pretext of selling land

जमीन बेचने के बहाने 20 लाख रुपये हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
20 lakh rupees grabbed on the pretext of selling land
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। जमीन बेचने के नाम पर एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिता-पुत्रों सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव रायसन निवासी मेघनाथ ने गांव कोयर निवासी श्याम लाल, उसके पुत्र रवि कुमार और रविन्द्र पर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि फरवरी 2019 में आरोपी उसके घर आए और कहा कि अपनी जमीन पर बैंक से लिमिट खाता खुलवाया था, उसका भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए जमीन को बेचना चाहते हैं।
विज्ञापन

18 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन बेचने का करार हुआ। 13 लाख रुपये पहले ले लिए, शेष राशि रजिस्टरी होने के बाद देने पर सहमति बनी। मार्च 2020 में दो लाख रुपये और ले लिए, रजिस्टरी के लिए 18 फरवरी 2021 का समय तय हुआ। अगस्त 2020 में आरोपी ने कहा कि रजिस्ट्री कराने के लिए जमीन बैंक भार मुक्त होनी जरूरी है। इसके लिए पांच लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद भी आरोपी तय दिन पर रजिस्टरी कराने तहसील में नहीं पहुंचा। माफी नामा देकर आरोपी ने रजिस्ट्री कराने की नई तिथि तय की लेकिन उस दिन भी नहीं पहुंचा। कोई न कोई बहाना बनाकर हर बार आरोपी ने रजिस्ट्री के लिए टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 अप्रैल 2021 को उन्हें पता चला कि आरोपी ने जमीन को दोनों पुत्रों के नाम कर दिया। इसके बाद उन दोनों ने भी जमीन को किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया। इंतकाल रोकने के लिए उन्होंने तहसीलदार को भी शिकायत दी है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed