फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   2.25 lakh withdrawn from account by threatening to cancel the number

नंबर रद्द करने की धमकी देकर खाते से 2.25 लाख रुपये निकाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
2.25 lakh withdrawn from account by threatening to cancel the number
करनाल। बीएसएनएल कर्मचारी बनकर नंबर रद्द करने की धमकी देकर ठग ने 2.25 लाख रुपये महिला के खाते से निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-7 निवासी सृष्टि मदान ने बताया कि उसके पिता नरेश मदान के मोबाइल नंबर पर 26 सितंबर को एक अनजान व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को बीएसएनएल का कर्मचारी बताया और कहा कि जल्दी से केवाईसी पूरा कर दो और रिचार्ज करने को भी कहा। इसके बाद उसने एक एप डाउनलोड करने को कहा। उसने मना किया तो वह बोला कि आपका नंबर रद्द कर दिया जाएगा। बीएसएनएल की तरफ से एक मैसेज भी किया गया। उसने 11 रुपये का रिचार्ज किया तो खाते से तीन बार में 2 लाख 25 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed