{"_id":"5cd877d1bdec2207272c3f2d","slug":"191557690321-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल में सीएम ने पहली बार किया मतदान, बोले-मुझे खुशी मिली, यहां के लोग भी खुश होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में सीएम ने पहली बार किया मतदान, बोले-मुझे खुशी मिली, यहां के लोग भी खुश होंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। करनाल से विधायक और प्रदेश के सीएम मनोहर लाल ने पहली बार करनाल में अपना वोट डाला। इससे पहले सीएम मनोहर लाल की वोट रोहतक के गांव बनियानी में थी। पहली बार उन्होंने अपनी वोट यहां पर ट्रांसफर कराई है। सुबह 9 बजे सीएम मनोहर लाल ने प्रेम नगर स्थित राजकीय स्कूल में बूथ नंबर पर 174 पर अपना वोट डाला। मतदान के बाद सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुझे करनाल में वोट डालकर खुशी मिली। मुझे लगता है कि करनाल के लोगों को भी इससे खुशी मिली होगी कि मैं यहां का मतदाता हो गया हूं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक मतदान करें और शांतिपूर्ण तरीके से इसमें हिस्सा लें। एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि 23 मई को तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि, इस बार अंतर ये होगा कि पहले 11 बजे तक पता चलता था कि सरकार किसकी बनेगी, इस बार सुबह 9 बजे से ही सभी को पता चल जाएगा कि सरकार किसकी बन रही है। इस दौरान मेयर रेणू बाला गुप्ता व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद और पार्षद बिट्टू मौजूद रहे।