फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पांच हजार का ईनामी बदमाश एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

पांच हजार का ईनामी बदमाश एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Sat, 11 May 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार का ईनामी बदमाश एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
करनाल। एसटीएफ की टीम ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को काबू किया है। कई सालों से आरोपी पुलिस को गच्चा दे रहा था और फरार था। एसटीएफ इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि नई अनाज मंडी करनाल में 27 जुलाई, 2015 को एक व्यक्ति की हत्या हो गई थी। उसकी लाश एक बोरी में मिली थी। इसके बाद थाना शहर पुलिस ने हत्या, साक्ष्य मिटाने समेत संबंधित विभिन्न धाराओं में गंगाराम महतो, गुड्डू और शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि गुड्डू कहीं घूम रहा है। उस पर एसटीएफ ने टीम का गठन किया और गुडडू को धर दबोचा। इंस्पेक्टर संजीव ने बताया कि अनिल पुत्र प्रकाश महतो निवासी बेगु सराय बिहार नई अनाज मंडी में लेबर ठेकेदार का काम करता था। वहीं पर उसका पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोपियों ने उसकी हत्या करके लाश एक बोरी में बांधकर कहीं फेंक दी थी। अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed