फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   डीसीएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

डीसीएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
डीसीएम ने रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण
करनाल। डीसीएम प्रवीण कुमार ने सोमवार को करनाल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने माल गोदाम व उसके आसपास के क्षेत्र की व्यवस्था का जायजा लेने के साथ अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि गोदाम के ऊपर की टिन कुछ जगहों से टूटी हुई व सेटिंग नेट भी सही नहीं, इसपर उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इसे जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद डीसीएम ने रेलवे अधिकारियों की मीटिंग ली। जिसमें रेलवे अधिकारियों ने वहां पर फैली सभी समस्याओं के बारे अवगत कराया। रेलवे अधिकारी अमित गोयल ने डीसीएम को बताया कि डीएफएससी गोदाम के पास जगह खाली पड़ी है, वहां पर एफसीआई का गोदाम लगवाया जाए। वहां पर बहुत सा एरिया कच्चा पड़ा है, उसे पक्का किया जाए। कम से कम 8 से 10 शेड नए बनाए जाए। सड़क टूटी हुई है, जिस कारण बारिश के दिनों में वहां पर पानी भर जाता है, जिससे वहां बहुत ज्यादा परेशानी पैदा होती है। लेबर के लिए शेड नहीं है, जो बेहद जरूरी है। कालोनी वाले दिन दिहाड़े यूरिया खाद के कट्टे चोरी कर ले जाते है, इसके लिए उन्हें चौकीदार उपलब्ध करवाए जाए। रैक लगवाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed