फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   19 cases of scrub typhus a disease spread by rats found in Karnal

चिंताजनक: करनाल में चूहों से फैलने वाली बीमारी स्क्रब टाइफस के 19 केस मिले, जांच में जुटे विशेषज्ञ

Sat, 13 Nov 2021 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 13 Nov 2021 02:36 AM IST
सार

  • करनाल में चूहों से फैलने वाली बीमारी के 19 केस मिले हैं
  • यह बीमारी चूहें के बालों पर पिस्सू होने से फैलती है
  • इस बीमारी को स्क्रब टाइफस का नाम दिया गया है

विज्ञापन
19 cases of scrub typhus a disease spread by rats found in Karnal
जांच के लिए पहुंची डॉक्टरों की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करनाल में 19 स्क्रब टाइफस के केस भी मिले हैं। यह भी डेंगू की तरह ही बीमारी है। यह चूहों के बालों आदि पर होने वाले पिस्सू से फैलती है। इसके बाद ऐसे चूहों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय टीम ने शुक्रवार को करनाल का दौरा किया है। केंद्र व प्रदेश से आई टीमों ने स्क्रब टाइफस व डेंगू के केसों का रिव्यू किया। केंद्र की टीम में ऐपिडेमिक इंटेलिजेंस सर्विसेज ऑफिसर (एनसीडीसी) डॉ. पी भास्कर, डॉ. भावेश व स्टेट टीम से डॉ. डॉली गंभीर तथा स्टेट एंटोगोलोजिस्ट सीमा सिंह शामिल थीं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत डबल मर्डर: मुख्य आरोपी कोच और साथी रिमांड पर, महिला पहलवान और भाई की ली थी जान
विज्ञापन


अब तक डेंगू के 172 केस मिले
टीम ने सबसे पहले सिविल सर्जन कार्यालय में पहुंचकर डॉ. मंजू पाठक उप सिविल सर्जन के साथ बैठक की। उप सिविल सर्जन ने बताया कि जिला करनाल में इस वर्ष अब तक कुल 19 स्क्रब टाइफस केस आए हैं, जोकि अलग-अलग क्षेत्र के हैं। स्क्रब टाइफस को सर्ब टाइफस भी कहते हैं। ये संक्रमित पिस्सू से लोगों में फैलता है। अब तक जिले में 172 डेंगू केस मिले हैं। इसके बाद टीम ने क्षेत्र में सभी स्क्रब टाइफस केस आने वाले घरों का दौरा किया। टीम ने गांव सग्गा व दादूपुर खुर्द में जाकर स्क्रब टाइफस के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। पूरे गांवों का सर्वे किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सोनीपत: बाथरूम के अंदर संदिग्ध अवस्था में मिला महिला मुक्केबाज का शव, यूपी की लड़की खरखौदा में ले रही थी ट्रेनिंग

स्टेट टीम ने किया निरीक्षण
स्टेट टीम द्वारा डेंगू के केसों के घरों का भी दौरा किया गया तथा मरीजों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। टीम ने गांव के लोगों को बताया कि स्क्रब टाइफस की बीमारी चूहों के बालों व कानों में पाए जाने वाले पिस्सू से होती है। इस कारण गांव में अलग -अलग जगहों पिंजरे लगाकर 6 चूहे पकड़े गए हैं। इसके बाद टीम ने कार्यालय जिला मलेरिया अधिकारी की लैब में जाकर पकड़े गए चूहों के सैंपल लिए व आगामी कार्रवाई के लिए एनसीडीसी दिल्ली लैब में भिजवाए। उन्होंने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल की लैब में स्क्रब टाइफस के टेस्ट मुफ्त में किए जाते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed