फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   वुशू प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जीते 3 पदक

वुशू प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जीते 3 पदक

Sun, 24 Feb 2019 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
वुशू प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने जीते 3 पदक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। पं. चिरंजीलाल शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के खेल विभाग की ओर से आयोजित इंटर कॉलेज वुशू प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 पदक हासिल किए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 21-22 फरवरी को केयूके खेल परिसर में किया गया। प्राचार्या डॉ. रेखा शर्मा ने बताया कि बीटीएम प्रथम वर्ष के विद्यार्थी अरविंद गड़तान ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र सन्नी वर्मा ने 60 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रजत पदक और बीएससी इलेक्ट्रोनिक्स प्रथम वर्ष के छात्र शुभम वर्मा ने 52 किलोग्राम से कम भार वर्ग में तृतीय स्थान हासिल कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। डॉ. रेखा शर्मा ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को महाविद्यालय प्रांगण में सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर यशपाल, प्रोफेसर विनोद चहल और डॉ. राजपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed