फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   विवाहिता ने पति को दिया नशीला पदार्थ, गहने व 15 हजार रुपए लेकर हुई फरार

विवाहिता ने पति को दिया नशीला पदार्थ, गहने व 15 हजार रुपए लेकर हुई फरार

Mon, 04 Feb 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने पति को दिया नशीला पदार्थ, गहने व 15 हजार रुपए लेकर हुई फरार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। अग्नि के सामने सात फेरे लेकर साथ जीने मरने की कसमें खाने वाली विवाहिता ने पति पत्नी का रिश्ता कलंकित कर दिया। पति को नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता घर से गहने और 15 हजार रुपये की नकदी लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के संबंध में विवाहिता की सास ने कुंजपुरा थाने में पुलिस को शिकायत दी है।

मामला गांव मुगल माजरा से जुड़ा है। गांव निवासी सुनीता देवी ने कुंजपुरा थाने में पुलिस को शिकायत देते हुए कहा है कि उसके बेटे मोहन उर्फ मोनू की शादी गांव बदरपुर निवासी सिवाती के साथ चार माह पूर्व हुई थी। रात को उसकी पत्नी ने उसके बेटे को नशीला पदार्थ खिलाकर उसे बेहोश कर दिया। विवाहिता की सास ने आरोप लगाया कि वह घर में रखे आभूषण सहित घर में रखे 15 हजार रुपये की नकदी लेकर गांव कलसौरा निवासी एक व्यक्ति के साथ फरार हो गई है। पीड़िता ने विवाहिता के विरुद्ध पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, साथ ही विवाहिता के प्रेमी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed