फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पट्रोल पंप दो दिन के हड़ताल पर

पट्रोल पंप दो दिन के हड़ताल पर

Thu, 29 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
पट्रोल पंप दो दिन के हड़ताल पर
पेट्रोल पंप दो दिन के हड़ताल पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। पेट्रोल ओर डीजल के रोजाना दाम तय किए जाने के विरोध में हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने आज से दो दिनों की सांकेतिक हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है। इन दो दिनों में डीलर तेल कम्पनियों से तेल की खरीददारी नहीं करेंगे। हालांकि आम लोगों के लिए पेट्रोल पंप खुला रहेगा। एसोसिएशन ने यह निर्णय गुरुवार को बैठक में ली, जिसमें कम्पनियों को 15 दिनों का समय दिया गया है। 15 दिनों में दोबारा रिव्यू के बाद यदि कोई उनके हित में फैसला नहीं लिया गया तो डीलर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। डीलर एसो. के पदाधिकारी शमशेर गोगी की अध्यक्षता में पम्प मालिकों ने एकमत से कहा कि भाजपा सरकार पूंजिपतियों को बढ़ावा दे रही है। विदित हो कि 10 जून से पेट्रोल व डीजल के दाम में प्रतिदिन बदलाव किया जा रहा है। जिसका एसोसिएशन विरोध कर रही है। बैठक में एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि कंपनियों ने बदलाव का यह नियम लागू करने हुए कहा था कि यह व्यवस्था स्थाई नहीं है। इसे रिव्यू किया जा रहा है, इसके बाद व्यवस्था में बदलाव भी किया जा सकता है। पम्प मालिकों ने तेल कम्पनियों को 15 दिनों का समय दिया है। उसके बाद यदि कोई सही फैसला नहीं लिया गया तो तेल की सेल परचेच बंद कर दी जाएगी और अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले जाएंगे। डीलरों का कहना था कि सरकार पूजिपतियों को परमोट करना चाहती है। इन कम्पनियों को फायदा पहुंचाने के लिए रोजाना दाम तय करने की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के तहत प्राईज कंट्रोल का अधिकार पम्प मालिकों के पास होता है, परंतु यहां सरकार और कम्पनियों के पास है। जिससे पम्प मालिकों को नुकसान हो रहा है। कई पम्पों की हालत यह हो चुकी है कि उनके पास कर्मचारियों वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। डीलरों ने चेताया कि यदि सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया और उनके नुकसान की भरपाई नहीं की तो वे बड़ा फैसला लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed