फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सर्वांगीण विकास में स्काउट की अहम भूमिका : संतोष अत्रेजा

सर्वांगीण विकास में स्काउट की अहम भूमिका : संतोष अत्रेजा

Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सर्वांगीण विकास में स्काउट की अहम भूमिका : संतोष अत्रेजा
सर्वांगीण विकास में स्काउट की अहम भूमिका : अत्रेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स स्काउट्स जिला करनाल इकाई की ओर से मंगल कालोनी स्थित जरूरतमंद, असहाय और मंदबुद्धि बच्चों के लिए युवा ग्रामीण विकास मंडल द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव संतोष अत्रेजा ने बतौर मुख्यातिथि और सनराइज एसोसिएट के सीएमडी मुकेश कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत स्काउट्स एंड गाइड्स स्काउट्स जिला करनाल के संगठन आयुक्त सियाराम शास्त्री ने की। इस अवसर पर युवा ग्रामीण विकास मंडल के प्रमुख सलाहकार धनेंद्र वशिष्ठ व अध्यक्ष नाहर सिंह कटारिया में सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि संतोष अत्रेजा ने कहा कि बाल्यावस्था में बच्चों को जैसे संस्कार दिए जाते हैं, वहीं उनके भविष्य का निर्माण करने में सहायक होते हैं और बच्चों के सर्वांगीण विकास में स्काउट की अपनी एक अहम भूमिका है। स्काउट का जीवन बहुत ही अनुशासित होता है, जो बच्चों को संस्कारवान बनाने के साथ-साथ अनुशासित जीवन जीने में सहायता करता है। अत्रेजा ने कहा कि युवा ग्रामीण विकास मंडल द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा देने का कार्य सराहनीय है। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स स्काउट्स जिला करनाल के संगठन आयुक्त सियाराम शास्त्री ने बच्चों को बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी सरोज बाला गुर के मार्गदर्शन में स्काउट्स की गतिविधियों को जिला में संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर संगठन आयुक्त सियाराम शास्त्री ने 5100 रुपये का योगदान दिया और भविष्य में सहयोग देने की बात कही। इस दौरान नाहर सिंह कटारिया, नेहा निगम, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed